Google Account Recovery: अब बिना OTP और कोड के लॉगिन होगा अकाउंट, गूगल लाया कमाल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर

Google Account Recovery: अब बिना OTP और कोड के लॉगिन होगा अकाउंट, गूगल लाया कमाल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर

कई बार ऐसा होता है और होता रहता है कि आपका गूगल अकाउंट लॉक हो जाता है, आप उसका पासवर्ड भूल जाते हैं और आपके पास Two-Factor Authentication के लिए आपका फोन भी नहीं होता है। यह स्थिति बेहद ही चिंता बढ़ा देती है, क्योंकि इस स्थिति में जाहिर है कि अकाउंट फिर से मिले न मिले इसका शक सा बना रहता है। ऐसे में अकाउंट कैसे फिर से शुरू होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं होती है, इस स्थिति में लोग बहुत से तरीके ट्राई करने लगते हैं, हालांकि, इनसे काम बनने की बजाए और बिगड़ जाता है। अब Google ने इसी समस्या का हल निकाल लिया है, और एक नए फीचर को पेश कर दिया है। यह फीचर Selfie Video Verification के तौर पर शामिल हो चुका है। अब अगर आप अपने Account से Lock हो जाते हैं, Password भूल जाते हैं या वह फोन भी आपके पास नहीं होता है, जो आपको इस समस्या से निकाल सकता है तो इस स्थिति में आप Selfie Video रिकॉर्ड करके अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं। आइए अब इस फीचर के बारे में विस्तार से सभी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google आधिकारिक तौर पर अपने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इस फीचर की घोषणा कुछ घंटों पहले ही कर चुका है।

कैसे काम करता है गूगल का सेल्फ़ी वीडियो फीचर?

गूगल के ब्लॉग पोस्ट में ऐसा सामने आ रहा है कि आप अपने Mobile Device या PC पर अपने चेहरे का एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड करने से ही काम हो जाता है। हालांकि, गूगल पहले इन दोनों ही वीडियो को चेक करने वाला है, एक पहले वाला जो कंपनी के रिकॉर्ड में पहले से मौजूद है, और यह नया वाला जो आप इस समय रिकॉर्ड कर रहे हैं। अगर यह दोनों ही एक जैसे होते हैं तो जाहिर तौर पर आपका साइन-इन कंफर्म हो जाता है।

कैसे सेटअप करें सेल्फ़ी वीडियो?

Selfie Video Set Up करने के लिए डिवाइस के Camera में देखना होता है और On-Screen दिख रहे सभी इन्स्ट्रक्शन आदि को फॉलो करते हुए आगे बढ़ना होता है, जिनमें सिर की कुछ आसान Movements शामिल हैं। यह Steps इसलिए डिजाइन किये गए हैं, ताकि Recording के दौरान चेहरे के कई Angles Capture हो सकें।

Video कहाँ स्टोर होगा और कितना सुरक्षित है?

Google ने अपने Official Blog में बताया कि यह Setup Process Apple के Face ID जैसे Security Features से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें अलग से Infrared Light Technology की जरूरत नहीं पड़ती। Company का कहना है कि Reference Video को Encryption के जरिए Cloud में Securely Store किया जाता है। Users चाहें तो कभी भी अपनी Account Settings से इस Stored Video को Delete कर सकते हैं। Google ने यह भी साफ किया कि यह Selfie Video By Default सिर्फ Sign-In के लिए इस्तेमाल होता है।

Live Verification से कैसे होगा फ्रॉड आदि से बचाव

जब भी कोई Sign In करता है, तो उसे एक और छोटा Video रिकॉर्ड करना होता है जिसमें चेहरा कुछ आसान Movements करता है। यह Step इसलिए है ताकि Confirm हो सके कि यह Video Live Capture हो रहा है, न कि कोई पुरानी Recording या Photo इस्तेमाल की जा रही है। इसके बाद Google इसे Stored Reference Video से Compare करता है। Google ने बताया कि Photos या Deepfake Videos के जरिए Impersonation यानी किसी और की पहचान चुराने की कोशिशों को रोकने के लिए कई Security Measures इस्तेमाल किए गए हैं। Company ने यह भी कहा कि Suspicious Sign-In Attempts को रोकने के लिए उसके Standard Security Practices का इस्तेमाल होता रहेगा।

कब से मिलना शुरू हो जाएगा ये फीचर

Selfie Video Feature को धीरे-धीरे एक Phased Global Rollout के जरिए दुनियाभर में लाया जा रहा है, यानी सबके पास एक साथ नहीं आएगा। जो यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि उनके Account पर यह Feature Available है या नहीं और इसे Set Up करना चाहते हैं, वो g.co/signin-selfie पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Vivo T5x vs Realme P4 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile