Samsung Galaxy M47 vs Vivo T5x vs Realme P4 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung ने पिछले महीने भारत में अपना नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। दूसरी ओर, इसी के आसपास की कीमत में आने वाला Realme P4 Power अपनी 10001mAh की विशाल बैटरी, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। साथ ही Vivo T5x 5G भी इस रेस में शामिल है और दोनों को बराबरी की टक्कर देता है। अगर आप इन तीनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इनके डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना करते हैं और देखते हैं कौन किस पर भारी है।
SurveySamsung Galaxy M47 vs Vivo T5x vs Realme P4 Power
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। AMOLED पैनल होने की वजह से इसमें बेहतर कलर, गहरे ब्लैक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Vivo T5x 5G में 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। मजबूती के मामले में यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है।

वहीं, Realme P4 Power का डिजाइन भारत की पर्ल अकैडमी के सहयोग से तैयार किया गया है। बैक पैनल पर मैट फिनिश और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें 6.8 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर परफॉर्मेंस और तेज ऐप लोडिंग का अनुभव देने में सक्षम है।
Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जाता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
दूसरी तरफ Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ Mali-G615 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo T5x 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Samsung के मुकाबले बेहतर रिजॉल्यूशन ऑफर करता है।
Realme P4 Power में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging को सपोर्ट करती है। कंपनी का फोकस तेज चार्जिंग के बजाय लंबी बैटरी लाइफ पर है।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।
दूसरी ओर Realme P4 Power इससे भी बड़ी 10,001mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी चार्जिंग स्पीड 80W है।
भारत में कीमत
- Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है। यह Amazon पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है।
- Vivo T5x 5G की कीमत भारत में 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। यह तीनों में सबसे किफायती विकल्प है।
- वहीं Realme P4 Power का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 25,999 रुपये में उपलब्ध है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile