कैसे अपने स्मार्टफोन में बदलें कॉलरट्यून? स्टेप बाय स्टेप गाइड

कैसे अपने स्मार्टफोन में बदलें कॉलरट्यून? स्टेप बाय स्टेप गाइड
HIGHLIGHTS

अगर आप रिलायंस जियो नेटवर्क पर हैं तो आपको बता देते है कि कंपनी का कहना है कि उसके पास JioTunes Library में 4 लाख से भी ज्यादा सोंग्स का कलेक्शन है

आप यहाँ से अपनी पसंद की JioTune को चुन सकते हैं

आइये जानते है कि आखिर आप Jio में कैसे बदल सकते हैं अपनी कॉलरट्यून?

अगर आप कोरोनोवायरस अलर्ट कॉलर ट्यून को कुछ मज़ेदार या आकर्षक करने वाली धुन में बदलना चाहते हैं, तो ऐसा करने के कुछ अलग अलग तरीके हैं। आपको मूल रूप से JioTunes को एक्टिवेट करने की आवश्यकता है, जो वर्तमान में Jio ग्राहकों को मुफ्त में दी जा रही है। Reliance Jio उपयोगकर्ता MyJio ऐप, IVR, या SMS का उपयोग करके कॉलर ट्यून को बिना किसी भी समस्या के सेट कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि टेलीकॉम ऑपरेटर आपको JioTune को किसी अन्य Jio ग्राहक से कॉपी करने की अनुमति भी देता है।

यदि आपको MyJio ऐप में कोई विशेष गाना नहीं मिल रहा है, तो आप JioSavan ऐप का उपयोग करके कॉलर ट्यून सेट करने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसकी JioTunes लाइब्रेरी में 4 लाख से अधिक सगानों का संग्रह है जिसमें से आप अपने JioTune को चुन सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे आप Jio पर कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।

Jio में जैसे सेट करें एक शानदार कॉलर ट्यून?

My Jio App के माध्यम से सेट करें कॉलर ट्यून

  • इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर पर जाकर MyJio App को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको MyJio App को ओपन करना है, इसके अलावा आपको यहाँ दिए गए लिंक्स पर जाकर अपनी पसंद की JioTunes को चुनना होगा।
  • इसके बाद आप इस नए गाने का जिसे आप कॉलर ट्यून के तौर पर लगा रहे हैं, उसके प्रीव्यू सुन सकते हैं, इसके बाद इसे JioTune के तौर पर सेट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन आयेगा, साथ भी एक्टिवेशन पर आपको एक SMS भी मिलने वाला है।

कॉल करके सेट करें अपनी पसंद की कॉलर ट्यून  

  • इसके लिए आपको 56789 नंबर पर अपने Jio Number से कॉल करना है, यह आपको उसी फोन से करना है जिसपर आप इस JioTune को सेट करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने पसंदीदा गाने का चुनाव करना होगा, और यहाँ से ही आप किसी भी अपनी पसंद के गाने को कॉलर ट्यून के तौर पर सेट कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से कैसे सेट करें अपनी पसंद की कॉलर ट्यून 

  • इसके लिए आपको किसी भी गाने/फिल्म या गाने के नाम के शुरू के तीन शब्दों को SMS बॉक्स में लिखकर 56789 टोल फ्री पर SMS भेजना है।
  • इसके बाद आपको सोंग्स की एक लिस्ट SMS के माध्यम से ही मिलने वाली है, जो आपको शब्दों से मिलती जुलती है। 
  • इसके अलावा आपको यह भी यहाँ स्टेप बाय स्टेप पता चलने वाला है कि आपको अपनी पसंद के गाने को कैसे सेट करना है।
  • हालाँकि इसके अलावा आपको “JT” लिखकर एक SMS 56789 पर भेजनी है। इसके अलावा आपको इसके बाद सभी इंस्ट्रक्शन मिल जाने वाले हैं। 

कैसे किसी Jio User से कॉपी करें JioTune?

  • किसी भी कॉल का जवाब देने से पहले आपको ‘*’ प्रेस करना होगा।
  • इसके बाद आपको कन्फर्मेशन का एक SMS आयेगा।
  • इसके बाद आपको इस SMS पर 30 मिनट के अंदर ही ‘Y’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद आपकी चुनी हुई JioTune आपके Jio Number पर एक्टिवेट हो जाने वाली है।

वाया: 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo