सर्च इंजन गूगल आज के जीवन में सभी के लिए ज़रूरी है जिसके बिना साधारण जीवन सोचना बहुत मुश्किल है। हम हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए Google का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल आपकी हर हरकत पर नज़र रखता है। आप कहां जा रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं ये सब बातें आप चाहे किसी को बताएं या नहीं लेकिन गूगल ये सब जानता है। दरअसल, गूगल की ओर से लोकेशन का उपयोग अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है जिससे लोकेशन बेस्ड सर्च, रिज़ल्ट, रियल टाइम ट्रेफिक, फोटो और अन्य चीजों के लोकेशन की सही जानकारी मिलती है। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन को ट्रैक न करे तो आप आसान टिप्स और ट्रिक्स से इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं गूगल को अपनी निजी जानकारी से कैसे दूर रखा जाए...
लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने के दो तरीके हैं। पहले ऑप्शन में आपके डिवाइस में मौजूद सभी ऐप्स के लोकेशन डाटा की पर्मिशन ब्लॉक हो जाएगी।
गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री फीचर को टर्न ऑफ करके भी लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं। इससे सभी गूगल ऐप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप से बंद किया जा सकता है।
अगर आप किसी एक ऐप की लोकेशन पर्मिशन बंद करना चाह रहे हैं तो यह तरीका अपना सकते हैं।