अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का ट्विटर अकाउंट हैक, जानिये क्या हुआ?

HIGHLIGHTS

ट्विटर पर कई प्रमुख लोगों के अकाउंट हैक होने की घटनाओं के साथ एक बड़ा उल्लंघन देखा गया है

हैक किए गए एकाउंट्स में बराक ओबामा, जो बिडेन, जेफ बेजोस, वॉरेन बफे, बिल गेट्स, माइक ब्लूमबर्ग, एलोन मस्क, कान्ये वेस्ट और अन्य के एकाउंट्स शामिल हैं

Twitter ने कहा है कि वह इस घटना से अवगत हैं, और इसकी जांच कर रहे हैं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का ट्विटर अकाउंट हैक, जानिये क्या हुआ?

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर कई प्रमुख लोगों के अकाउंट हैक होने के कारण एक बड़ा उल्लंघन हुआ है। हैक किये गए एकाउंट्स से क्रिप्टोक्यूरेंसी आदि से जुड़े संन्देश भेजे गए हैं। आपको बता देते हैं कि हैक किए गए एकाउंट्स में बराक ओबामा, जो बिडेन, जेफ बेजोस, वॉरेन बफे, बिल गेट्स, माइक ब्लूमबर्ग, एलोन मस्क, कान्ये वेस्ट और अन्य के एकाउंट्स शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जैसे कि हमने आपको बताया है कि इन हैक किये गए एकाउंट्स से कुछ अलग ही तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं, जैसे हमने आपको अभी बताया है कि बिटकॉइन आदि से जुड़े ट्विट किये गए हैं, इनमें यह भी शामिल है कि अगर आप बिटकॉइन एड्रेस पर 1,000 डॉलर भेजते हैं तो आपको 2,000 डॉलर प्राप्त होने वाले हैं। इस तरह के ट्विट भी इन एकाउंट्स से यानी हैक हुए एकाउंट्स से सामने आ रहे हैं। 

आपको बता देते हैं कि कुछ फर्जी ट्वीट तेजी से हटाए गए, लेकिन एकाउंट्स पर नियंत्रण पाने के लिए सभी संघर्ष करते दिखाई दिए। उदाहरण के लिए, अरबपति टालसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलोन मस्क के मामले में, एक ट्वीट सॉलिसिटिंग क्रिप्टोक्यूरेंसी को हटा दिया गया था और कुछ समय बाद, एक और ट्विट यहाँ नजर आने लगा था।

आइये एक नजर डालते हैं कुछ फेक ट्विट पर: 

barack obama twitter account hacked

Elon musk twitter account hacked

jeff bezos twitter account hacked

इसके बाद अपने एक बयान में ट्विटर की ओर से कहा गया है कि, "हम ट्विटर पर खातों को प्रभावित करने वाली एक सुरक्षा घटना से अवगत हैं। हम इसे ठीक करने के लिए जांच कर रहे हैं और जल्द ही हम सभी को अपडेट करेंगे।"

ट्विटर ने ऐसा भी कहा है कि, “जब तक हम इस बात का पता लगा रहे हैं, आप किसी भी तरह के ट्विट नहीं कर सकते हैं, अरु न ही अपने पासवर्ड को रीसेट कर सकने में सक्षम होंगे।”

इसपर Bittorrent की ओर से भी उसकी प्रतिक्रिया सामने आई है, आप यहाँ इस ट्विट को देख सकते हैं: 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile