टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल ने जियो को चुनौती दी है। प्रीपेड टैरिफ प्लान पहले से कहीं अधिक महंगे हो गए हैं, और इसे ध्यान में रखते हुए, एयरटेल के पास प्रीपेड रिचार्ज की एक विस्तृत श्रृंखला है। यदि आप एक कम लागत वाले रिचार्ज की तलाश में हैं जो आपको अधिक लाभ प्रदान करता हो, तो आप एयरटेल के इस प्लान को देख सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इन प्लांस में आपको क्या मिल रहा है।
एयरटेल के पास 499 रुपये का रिचार्ज प्लान है जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। यह प्रीपेड रिचार्ज Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध है, जो पूरे साल के लिए वैलिड है। Airtel के प्लान के साथ Wynk Music का फ्री एक्सेस मिलता है।
एयरटेल 319 रुपये का प्रीपेड प्लान
अगर आप अपने प्लान में ओटीटी की सुविधा नहीं चाहते हैं और रोजाना सिर्फ 2 जीबी डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एयरटेल का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ले सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की होगी। इस प्लान के साथ विंक म्यूजिक का एक्सेस भी मिलता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile