अब Railway Station पर मिनटों में बन जाएगा आपका Aadhaar-PAN, देखें ये नया अपडेट

Highlights

अब आप रेलवे स्टेशन आदि पर भी अपने पैन आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं

भारतीय रेल यात्री देश भर के 200 स्टेशनों (Stations) में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कियोस्क (Kiosk) की मदद से बिजली बिलों का भुगतान करने, मोबाइल रिचार्ज करने, आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) और पैन (Pan) कार्ड (Card) फॉर्म भरने के साथ-साथ टैक्स आदि भी फाइल करने में सक्षम होंगे

सीएससी (CSC) कियोस्क (Kiosk) पीएसयू- रेलटेल द्वारा स्थापित किए जाएंगे

अब Railway Station पर मिनटों में बन जाएगा आपका Aadhaar-PAN, देखें ये नया अपडेट

हम देख रहे हैं कि देश में डिजिटल क्रांति सी चल रही है, ऐसे में सबकुछ ऑनलाइन होता जा रहा है, आजकल आप अपने घर के किसी भी सामान को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, इसके अलावा आप खाना भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इतना ही आजकल सभी सरकारी और गैरसरकारी दस्तावेज भी ऑनलाइन ही बनना शुरू हो गए हैं, इतना ही नहीं अगर आपको अपने आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) या पैन (Pan) कार्ड (Card) के अलावा किसी भी अन्य कार्ड (Card) जैसे वोटर (Voter) आईडी कार्ड (Card) आदि में कोई भी अपडेट करना है तो ऐसा ऑनलाइन कर सकते हैं। 

इसी कड़ी में एक नया अपडेट सामने आ रहा है, सामने आ रहा है कि जल्द ही, भारतीय रेल यात्री देश भर के 200 स्टेशनों (Stations) में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कियोस्क (Kiosk) की मदद से बिजली बिलों का भुगतान करने, मोबाइल रिचार्ज करने, आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) और पैन (Pan) कार्ड (Card) फॉर्म भरने के साथ-साथ टैक्स आदि भी फाइल करने में सक्षम होंगे। ये सीएससी (CSC) कियोस्क (Kiosk) पीएसयू- रेलटेल द्वारा स्थापित किए जाएंगे।

यह योजना सीएससी (CSC) (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (e-Governance Services India and Electronics & Information Technology Ministry) के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे (Railway) स्टेशनों (Stations) पर सीएससी (CSC) कियोस्क (Kiosk) ग्रामीण स्तर के उद्यमियों (VLEs) द्वारा चलाए जाएंगे।

सीएससी (CSC) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं

सीएससी (CSC) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में यात्रा टिकटों की बुकिंग (ट्रेन, बस, हवाई, आदि), वोटर (Voter) कार्ड (Card), आधार (Aadhaar) कार्ड (Card), पैन (Pan) कार्ड (Card), आयकर, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान, बीमा, बैंकिंग और बहुत कुछ शामिल हैं।

कियोस्क (Kiosk) का नाम रेलवायर साथी कियोस्क (Kiosk) (RailWire Saathi Kiosks) रखा गया है- रेलवायर (RailWire) रेलटेल की रीटेल ब्रॉडबैंड सेवा (RailTel retail broadband service) का ब्रांड नाम है।

सबसे पहले कहाँ शुरू होगी यह सेवा 

सबसे पहले, वाराणसी सिटी और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सिटी स्टेशनों (Stations) पर रेलवायर साथी सीएससी (CSC) कियोस्क (Kiosk) को शुरू किया जाने वाला है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहा गया है कि इसी तरह के कियोस्क (Kiosk) लगभग 200 रेलवे (Railway) स्टेशनों (Stations) पर, ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में, चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाने वाले हैं। 

इन 200 स्टेशनों (Stations) में से 44 दक्षिण मध्य रेलवे (Railway) क्षेत्र में, 20 उत्तर सीमांत रेलवे (Railway) में, 13 पूर्व मध्य रेलवे (Railway) में, 15 पश्चिम रेलवे (Railway) में, 25 उत्तर रेलवे (Railway) में, 12 पश्चिम मध्य रेलवे (Railway) में और 13 पूर्वी तट रेलवे (Railway) के अलावा 56 पूर्वोत्तर रेलवे (Railway) में हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile