Mi True Wireless Earphones 2C को 15 अक्तूबर को किया जाएगा लॉन्च

Mi True Wireless Earphones 2C को 15 अक्तूबर को किया जाएगा लॉन्च
HIGHLIGHTS

Mi 10T series के साथ Mi True Wireless Earphones 2C भी भारत में लेगा एंट्री

15 अक्तूबर को लॉन्च होगा Mi True Wireless Earphones 2C

20 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है Mi True Wireless Earphones 2C

Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2C का भारतीय लॉन्च पक्का हो गया है। इन इयरफोंस को 15 अक्तूबर को Mi 10T series के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह अपना नया ट्रूली वायरलेस इयरफोन 15 अक्तूबर को भारत में पेश करेगा और इसी दिन कंपनी अपनी Mi 10T सीरीज़ को भी पेश करेगी। Mi 10T सीरीज़ को 30 सितंबर को ग्लोबली पेश किया गया था।

शाओमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया TWS इयरफोन लाने की घोषणा कर दी है जो 20 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। इसके अलावा, Mi True Wireless Earphones 2C को Flipkart पर कमिंग सून लिस्टेड किया गया है और लिस्टिंग से नए TWS इयरफोन की कीमतें भी पता चलती है।

Flipkart लिस्टिंग की मानें तो Mi TWS Earphones 2C को 15 अक्तूबर को Rs 3,499 में पेश किया जाएगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में डिवाइस को इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत सेल किया जा सकता है। शाओमी अपने Mi True Wireless Earphones 2 को भारत में Rs 3,999 में सेल करता है।

Mi TWS Earphones 2C दरअसल जुलाई में ग्लोबली लॉन्च हुआ Mi TWS Earphones 2 Basic ही है। यह 20 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है और स्कवेयर केरींग केस में आता है।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic फीचर्स

Mi True Wireless Earphones 2 Basic एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक का यूसेज डिलीवर कर सकते हैं। हालांकि, साथ आए चार्जिंग केस इसकी बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक बढ़ा देते हैं। यह USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। Mi True Wireless Earphones 2 Basic बड़े 14.2mm डाइनैमिक ड्राईवर्स के साथ आते हैं और SBC/ AAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट करते हैं।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic इयरबड्स को ऑटो-पेयर और ऑटो-कनैक्ट फीचर दिया गया है और नोइज़ कैन्सलेशन फीचर के साथ दो माइक्रोफोंस दिए गए हैं। इसमें इन-इयर डिटेक्शन के लिए सेन्सर दिये गए हैं और यह टच कंट्रोल के लिए सपोर्ट ऑफर करते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo