WhatsApp की ओर से आख़िरकार उसके व्हाट्सएप्प वेब के लिए भी डार्क मोड थीम को उपलब्ध करा दिया है। इसका मतलब है कि अब आप व्हाट्सएप्प वेब और डेस्कटॉप एप्प पर डार्क मोड को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर अभी तक के लिए मात्र मोबाइल एप्प के लिए ही उपलब्ध था, हालाँकि अब इसे वेब के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। हालाँकि कुछ ट्रिक्स के माध्यम से हम डार्क मोड को वेब वर्जन पर भी इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन अब आपको किसी भी ट्रिक को अपनाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि व्हाट्सएप्प की ओर से ही खुद व्हाट्सएप्प वेब और डेस्कटॉप वर्जन के लिए व्हाट्सएप्प डार्क मोड थीम पेश कर दी गई है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि इतना ही नहीं व्हाट्सएप्प वेब में डार्क मोड के अलावा व्हाट्सएप्प में कुछ अन्य फीचर्स को भी शामिल किया गया है, इन फीचर्स में एनिमेटेड स्टीकर्स और QR कोड के अलावा अन्य बहुत कुछ है, आप यहाँ जाकर इनके बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। हालाँकि आज हम आपको इसके अलावा यह भी बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे व्हाट्सएप्प वेब में डार्क मोड थीम को इनेबल कर सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं इस तरीके पर जिसके माध्यम से आप ऐसा कर सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile