हम सभी को अब अपने जीवन में व्हाट्सएप की आवश्यकता है क्योंकि यह इसका एक अभिन्न हिस्सा बन गया है, शायद कॉल करने की तुलना में भी यह काफी अधिक महत्त्व हमारे जीवन में रखने लगा है। हमें व्हाट्सएप पर हर रोज कई महत्वपूर्ण संदेश भेजने की जरूरत है। ऐसे समय होते हैं जब हमें एक नंबर पर एक संदेश भेजने की आवश्यकता होती है जिसे हम अपनी संपर्क सूची या सहेजे गए नंबरों में जोड़ना नहीं चाहते हैं। यदि आप उन तरीकों से अवगत नहीं हैं, जिनसे किसी अनचाहे संपर्क नंबर पर संदेश भेजा जा सकता है, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। कई थर्ड पार्टी एप्लिकेशन हैं जो हमें बिना कॉन्टेक्ट नंबर के मैसेज भेजने में मदद कर सकते हैं लेकिन हम इन ऐप्स की सुरक्षा के बारे में हमेशा आश्वस्त नहीं होते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
ऐसे में आप क्या करेंगे कि आप व्हाट्सएप्प पर इन्हें भी मैसेज आदि कर सकें. अब आप किसी WhatsApp नंबर को अपनी संपर्क सूची या कॉन्टेक्ट लिस्ट में जोड़े बिना उसे सन्देश भेज सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है जो सुरक्षा की गारंटी नहीं देता है। आइये जानते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।
हालाँकि यहाँ आपको मैसेज मिलेगा कि यह URL गलत है, आप इसे बंद करके एक बार फिर से ट्राई करें।
असल में यह आपको ऐसा इसलिए दिखा रहा है क्योंकि आपने यहाँ वह नंबर दर्ज नहीं किया है, जिसे आपको व्हाट्सएप्प पर सन्देश भेजना है।
यहाँ आपको X के स्थान पर वह मोबाइल नंबर जिसे आपको मैसेज भेजना है, लिखना होगा, साथ ही इसके पहले आपको कंट्री कोड लगाया होगा, हम भारत में हैं इसलिए आपको ‘91’ के बाद वन मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
अब यहाँ यही लिंक एक बार फिर से ओपन हो जाने वाला है, हालाँकि इसबार इस नंबर के नीचे आपको मैसेज लिखा दिखाई देगा।
यहाँ यहाँ आपको अपना मैसेज लिखना है जो आप भेजना चाहते हैं, अब आप आसानी से इस नंबर पर जो आपने अपनी कांटेक्ट लिस्ट में सेव भी नहीं किया व्हाट्सएप्प मैसेज करने के लिए तैयार हैं।
यह प्रक्रिया जितनी आसानी से हमने आपको बताई है, उतनी ही आसान यह व्यवहार में भी है, इसका मतलब है कि आपको भी इसे करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने वाली है, और आपकी सुरक्षा भी बनी रहने वाली है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile