JioPhone में कैसे चलायें Tiktok?

JioPhone में कैसे चलायें Tiktok?
HIGHLIGHTS

जैसे कि आप जानते हैं कि अभी के लिए मात्र WhatsApp और YouTube चला सकते हैं

इसके कारण कंपनी की ओर से जिस एप का एक्सेस आपको चलाने के दिया जाएगा, आप उसे ही इसपर चला सकते हैं

अभी के लिए आप Tiktok को JioPhone पर नहीं चला सकते हैं

जैसे कि आप जानते हैं कि अभी के लिए मात्र WhatsApp और YouTube चला सकते हैं, क्योंकि यह फीचर फोन है, इसके कारण कंपनी की ओर से जिस एप का एक्सेस आपको चलाने के दिया जाएगा, आप उसे ही इसपर चला सकते हैं, अभी के लिए आप Tiktok को JioPhone पर नहीं चला सकते हैं। हालाँकि आप टिकटोक के विडियो अगर देखना चाहते हैं तो आप जरुर देख सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि आप यह विडियो कैसे देख सकते हैं। 

कैसे JioPhone पर चलायें TIKTOK

जैसे कि हमने आपको कहा है कि आप JioPhone पर TIKTOK को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, लेकिन आपको बता देते हैं कि आप इसके विडियो जरुर देख सकते हैं। इसके लिए आपको JioPhone में YouTube एप्प को ओपन करना होगा, इसके बाद आपको सर्च बार में यानी Youtube के सर्च बार में TIKTOK India लिखना होगा, और जैसे ही आप सर्च करते हैं, तो आपको टिकटोक पर मौजूद सबसे फमूउस विडियो नजर आना शुर हो जायेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि कई विडियो आपको यहाँ नजर न आयें। तो आपको जितने विडियो यहाँ मौजूद हैं, उनका ही लाभ उठाना होगा। 

इसके अलावा आपको बता दें कि जियोफोन के यूजर्स कुछ अन्य एप्स जैसे गूगल मैप्स, यूट्यूब और फेसबुक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको याद दिला दें कि जियोफोन और जियोफोन 2 एकमात्र ऐसे फीचर फोन हैं जो KaiOS पर व्हाट्सऐप को सपोर्ट करते हैं। 

अब आइये चर्चा करते हैं कि आखिर कैसे आप जियोफोन में व्हाट्सऐप को इनस्टॉल और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको आज हम कुछ आसान से स्टेप्स बताने वाले हैं। जिन्हें इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से अपने जियोफोन में व्हाट्सऐप को डाउनलोड करके उसे इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं, आखिर आप कैसे जियोफोन में व्हाट्सऐप डाउनलोड कर कर सकते हैं। 

अपने जियोफोन में व्हाट्सऐप डाउनलोड ऐसे करें  

1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन को अपडेट करना होगा।
2. इसके बाद अपने जियोफोन में जियोऐप स्टोर को ओपन करें।
3. सर्च बॉक्स में जाकर व्हाट्सऐप के लिए सर्च करें।
4. अब व्हाट्सऐप पर जाकर इसे डाउनलोड करें, और प्रक्रिया को पूरा होने पर इसे ओपन करें।
5. अब अपने रिलायंस जियो नंबर के माध्यम से अपना व्हाट्सऐप अकाउंट सेटअप करें।
6. इसी नंबर पर अब आपको एक OTP प्राप्त होगा इसे यहाँ दर्ज करें।
7. अब आप अपने जियोफोन में बड़ी आसानी से व्हाट्सऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo