कैसे बनाएं Paytm Business Account (स्टेप बाय स्टेप गाइड)

कैसे बनाएं Paytm Business Account (स्टेप बाय स्टेप गाइड)
HIGHLIGHTS

अगर आप अपने Paytm पर Business Account का निर्माण करना चाहते हैं, और इन्टनेट पर तलाश कर रहे हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं

आइये आपको बताते हैं कि आखिर आप Paytm पर कैसे एक Business Account का निर्माण कर सकते हैं

अगर आप अपने Paytm पर Business Account का निर्माण करना चाहते हैं, और इन्टनेट पर तलाश कर रहे हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, तो आइये आपको बताते हैं कि आखिर आप Paytm पर कैसे एक Business Account का निर्माण कर सकते हैं। 

आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको कुछ चरणों को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप इस अकाउंट का निर्माण कर सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं चरणों के बारे में आपको बताने वाले हैं। तो चलिए ज्यादा दे न करते हुए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर आप कैसे एक Paytm Business Account को बड़ी आसानी से बना सकते हैं। यहाँ आज हम आपको इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड दिखाने वाले हैं। 

कैसे बनाएं Paytm Business Account 

  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए या ऐसा भी कह सकते हैं कि अपने लिए एक Paytm Business Account का निर्माण करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा। इसके बाद आपको यहाँ से Business with Paytm App को अपने फोन में इनस्टॉल और डाउनलोड करना होगा, आप इस लिंक पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप अपने फोन में इस ऐप को इंस्टाल और डाउनलोड करने के बाद पहले दफा ओपन करते हैं तो आपसे यहाँ भाषा का चुनाव करने के लिए कहा जाता है। आप यहाँ दर्शाई गई भाषाओँ में अपनी पसंद की भाषा का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद आपको आगे जाना होगा, और जैसे ही आप आगे बढ़ते हैं तो जिस भाषा का आपने चुनाव किया है, अब आपको वही भाषा नजर आना शुरू हो जाती है। 
  • अब आपको गेट स्टार्टेड पर क्लिक करना होगा।
  • अब्ब अगर आपके पास पहले से कोई Paytm अकाउंट नहीं है तो आपको यहाँ Paytm के साथ अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा, और सिएक बाद ब्लू बटन पर प्रेस करना होगा। 
  • यहाँ आप अपने लिए एक नया Paytm Account बना सकते हैं। इसके लिए आपको यहाँ नजर आ रहे आइकॉन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने लिए एक पासवर्ड का चुनाव करना होगा।
  • हालाँकि यहाँ आप अपनी ईमेल आईडी भी दर्ज कर सकते हैं, यह ऑप्शनल है।
  • इसके बाद आपको एक बात फिर से ब्लू बटन पर प्रेस करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको एक OTP आने वाला है, जिसे आपको यहाँ दर्ज भी करना होगा। एक बार फिर से ब्लू बटन पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ आपको अपने Pan आदि की जानकारी देनी पड़ने वाली है, इसके अलावा आपको QR कोड में जिस नाम को दिखाना है, अपना वही नाम भी आपको यहाँ दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स के बारे में यहाँ जानकारी देनी होगी।
  • इस डिटेल को भरने के बाद आपको कंटिन्यू पर क्लिक करके आगे जाना होगा।
  • अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से पूरा हो गया है, अब आप अपने QR कोड को भी यहाँ देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस QR कोड को अब डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
  • अब आप इस QR के माध्यम से पैसे पा सकते हैं। इसका मतलब है कि इस QR को स्कैन करके अगर आपको कोई पैसे भेजता है तो आपको यह बड़ी आसानी से मिलने वाले हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo