Google Maps Update: अब ज्यादा बेहतर नजर आने वाले हैं इम्पोर्टेन्ट लैंडमार्क्स

Google Maps Update: अब ज्यादा बेहतर नजर आने वाले हैं इम्पोर्टेन्ट लैंडमार्क्स
HIGHLIGHTS

जो लोग दुनिया भर में निरंतर ट्रेवल करते रहते हैं, उनके लिए जरुरी है कि गूगल मैप्स एक स्थान से दूसरे स्थान के बीच को आपको ज्यादा बेहतर ढंग से बताये

इसी को देखते हुए Google Maps को एक नया अपडेट दिया गया है

जो इम्पोर्टेन्ट लैंडमार्क्स को अब ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है

जो लोग दुनिया भर में निरंतर ट्रेवल करते रहते हैं, उनके लिए जरुरी है कि गूगल मैप्स एक स्थान से दूसरे स्थान के बीच को आपको ज्यादा बेहतर ढंग से बताये। इसी को देखते हुए Google Maps को एक नया अपडेट दिया गया है, जो इम्पोर्टेन्ट लैंडमार्क्स को अब ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है। जहां एक ओर यह भी देखा गया है कि हर स्थान पर गूगल मैप्स सही नहीं होता है। 

किसी किसी स्थान पर यह आपको परेशान कर सकता है, हालाँकि कुछ लोगों या ऐसा भी कह सकते हैं कि ज्यादा ट्रेवल करने वालों के लिए इसे एक सबसे जरुरी टूल के रूप में देखा जा सकता है। अब यह जरुरी हो जाता है कि जब आप किसी स्थान पर पहुंचे या पहुंचना चाहते हैं तो वहां के लैंडमार्क्स आपको बेहतर तरीके से नजर आयें, ताकि आप अपने आप भी अंदाज़ा लगा सकें कि आप आखिर अब अपनी डेस्टिनेशन से कितना दूर हैं। 

अभी तक ऐसा नहीं होता था, लेकिन एक नए अपडेट में आपको देखने को मिलने वाला है कि जरुरी लैंडमार्क्स आपको ज्यादा बड़े आइकॉन में नजर आने वाले हैं। इसका मतलब है कि आप इन्हें अब बड़ी आसानी से ही देख सकते हैं। नए गूगल मैप्स अपडेट में आपको देखने को मिलने वाला है कि बड़े शहर जैसे आप किसी भी शहर को ले सकते हैं, आपको बड़े आइकॉन में नजर आने वाले हैं। आप इन्हें बड़ी आसानी से देख भी सकते हैं। यह अपडेट अब आपको लन्दन, पेरिस, रोम, बार्सिलोना, और न्यूयॉर्क आदि में नजर आना शुरू हो गया है, हालाँकि इस अपडेट को अन्य शहरों के लिए भी जल्द ही रोल आउट करना शुरू कर दिया जाने वाला है। 

अभी ऐसा भी देखा गया है कि कुछ इम्पोर्टेन्ट लैंडमार्क्स को अभी भी छोटे आइकॉन में भी देखा जा सकता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस अपडेट के बाद आपको यह भी बड़े आइकॉन में ही नजर आने वाला है। इस अपडेट को जारी कर दिया गया है, हालाँकि अभी इसे भारत में आने में कुछ समय लग सकता है। लेकिन इसके बारे में भी अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo