कोरोना संकट: Aarogya Setu App में यूजर्स को जल्द मिलेगा ये फीचर, होगा ये फायदा

कोरोना संकट: Aarogya Setu App में यूजर्स को जल्द मिलेगा ये फीचर, होगा ये फायदा
HIGHLIGHTS

पहले इस सुविधा को भारत सरकार के Covid-19 spread tracker ऐप में 'कमिंग सून' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था

लेकिन अब, ऐप ‘नो ई-पास उपलब्ध’ संदेश को दिखा रहा है, अब आपको यह भी बता देते हैं कि जारी किया गया ई-पास ऐप के ई-पास टैब में दिखाई देगा, यह दर्शाता है कि यह सुविधा जल्द ही ऐप में आने वाली है

हमारे देश में कोरोना संकट काफी समय से चल रहा है, अब हम लॉकडाउन के एक लम्बे समय को भी घरों में गुजार चुके हैं, इसके अलावा अभी 3 मई तक देश में लॉकडाउन लागू रहने वाला है, ऐसे में हमें कुछ राहत के लिए सरकारी Covid-19 Spread Tracker App हमारी मदद करने की ओर काम कर रहा है। अगर हम अभी चल रहे कोरोना संकट के बीच अपने मोबाइल फोन में Aarogya Setu App को ओपन करके देखें तो हमें E-Pass फीचर पर कमिंग सून लिखा नजर आता है। इसका मतलब है कि जल्द ही यह फीचर आपको मिलने वाला है।

आपको कुछ संदर्भ देने के लिए बता देते है कि, एक ई-पास लोगों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए शहर के भीतर यात्रा करने की अनुमति देने वाला है। अब तक, लोग व्हाट्सएप पर या ऑनलाइन माध्यम से संदेश भेजकर ई-पास जारी करवा सकते थे। अब, ऐसा लग रहा है कि सरकार जल्द ही इस सुविधा को आरोग्य सेतु ऐप में ही लाने की तैयारी कर रही है।

पहले इस सुविधा को भारत सरकार के Covid-19 spread tracker ऐप में 'कमिंग सून' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। लेकिन अब, ऐप ‘नो ई-पास उपलब्ध’ संदेश को दिखा रहा है, अब आपको यह भी बता देते हैं कि जारी किया गया ई-पास ऐप के ई-पास टैब में दिखाई देगा, यह दर्शाता है कि यह सुविधा जल्द ही ऐप में आने वाली है।

आरोग्य सेतु ऐप ने हाल ही में 60 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है। संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आरएस प्रसाद ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा करते हुए कहा कि वायरस के प्रकोप से लड़ने में लोगों की प्रतिबद्धता को इसके माध्यम से देखा जा सकता है। उन्होंने उनके मार्गदर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की। गौरतलब है कि 5 करोड़ डाउनलोड तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे तेज ऐप बनने के तुरंत बाद ही ऐप ने 60 मिलियन का आंकड़ा छू लिया था।

Aarogya Setu App कैसे करें एंड्राइड और iOS में डाउनलोड और इनस्टॉल 

Aarogya Setu ऐप Google Play Store और App Store दोनों के माध्यम से उपलब्ध है। एक अनुस्मारक के रूप में, भारत सरकार ने आरोग्य सेतु से पहले कोरोना कवच लॉन्च किया और अब इसे बदल दिया गया है। हालाँकि यह ऐप अभी भी Google Play Store पर उपलब्ध है, लेकिन इसका सबसे अच्छा उपयोग आप आरोग्य सेतु के रूप में किया जा सकता है।

इस एप्प यानी Aarogya Setu App को अपने एंड्राइड या iOS डिवाइस में डाउनलोड और इनस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले Android या iOS बाजार की ओर रुख करना होगा
यहाँ आपको Aarogya Setu App के लिए सर्च करना होगा
अब जब आपको यह एप्प नजर आने लगता है तो आप इसे अपने फोन में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं
इसके अलावा आप mygov.in की वेबसाइट पर जाकर भी इस एप्प के लिए खोज कर सकते हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप यहाँ QR कोड का इस्तेमाल करके इस एप्प को अपने एंड्राइड और iOS डिवाइस में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं।

Aarogya Setu  Coronavirus Tracking App: कैसे करें एंड्राइड और iOS पर इस्तेमाल?

  • अब जब आपने Aarogya Setu Coronavirus Tracking ऐप डाउनलोड कर लिया है तो आपको पता होना चाहिए कि यह एक साधारण यूआई के साथ आता है और इसका इस्तेमाल भी बड़ा ही आसान है। आपको बस आरंभ करने के लिए कुछ चरणों का पालन करना आवश्यक है, इन चरणों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
  • अपने स्मार्टफोन पर आरोग्य सेतु ऐप को ओपन करें
  • आपको 11 भाषाओं में से चयन करना होगा। जिसे आप पसंद करते हैं उस भाषा का चुनाव करें 
  • भाषा के चयन के बाद, आपको कुछ स्लाइडों से गुजरने की ज़रूरत है जो ऐप के बारे में आपको कुछ जानकारी प्रदान करते हैं
  • अब, आपको ऐप को स्थान, ब्लूटूथ, और डेटा साझाकरण अनुमतियों को प्रदान करना होगा, अब आपको ‘आई अग्री’ विकल्प का चयन करके प्रक्रिया को पूरा करना होगा। एप्लिकेशन का उपयोग करते समय अपने स्मार्टफोन के ब्लूटूथ को आपको चालू रखना है, इस बात का आपको खास ध्यान रखना होगा
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके और OTP के माध्यम से सत्यापित करके खुद को पंजीकृत करें
  • एक बार यह सब पूरा हो जाने के बाद, आपको आरोग्य सेतु ऐप के मुख्य पृष्ठ पर ले जाया जाएगा और आप इसे इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं

यहां से, आप सभी कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, एक लक्षण जांच कर सकते हैं, और आवश्यकता पड़ने पर सहायता केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। आपको यह भी पता चल जाएगा कि आप COVID-19 से सुरक्षित हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त, ऐप आपको अपडेट रहने के लिए अक्सर इसका उपयोग करने के लिए कहता भी रहने वाला है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo