HIGHLIGHTS
ऑनलाइन तरीके से जानें आधार सेंटर्स
सर्च करने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा
जैसा कि हम सभी जानते हैं आधार कार्ड कई काम को पूरा करने में काम आता है. भारतीय नागरिक को अपना आधार नंबर बैंक एकाउंट्स, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर आदि से लिंक करना होता है. आधार 12 अंकों का युनीक कॉड है. दो तरह के मामलों में आधार सेंटर्स ढूंढने की आवश्यकता पड़ती है. पहला, अगर आपको किसी का नया एनरोलमेंट करना है और दूसरा अगर आपको अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करने हैं. ऑनलाइन तरीके से आधार एनरोलमेंट सेंटर्स सर्च करने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा.
Surveyयहाँ आपको तीन विकल्प मिलेंगे- स्टेट, पिन कॉड और सर्च बॉक्स
स्टेट विकल्प द्वारा सर्च करने पर आपको लिस्ट मिलेगी जिसमें ड्रॉप डाउन करके आपको जानकारी डालनी होगी. ज़रूरी जानकारी डालने के बाद वेरिफिकेशन कॉड डाल कर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा.
इस विकल्प के ज़रिए सर्च करने पर आपको अपना एरिया पिन कॉड एंटर करना होगा और वेरिफिकेशन कॉड डालने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा.
सर्च बॉक्स से जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने शहर का नाम या इलाके का नाम लिख कर वेरिफिकेशन कॉड डाल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile