खेती का ब्रह्मास्त्र है ‘किसान सुविधा ऐप’, जानिये कैसे करें इस्तेमाल

खेती का ब्रह्मास्त्र है ‘किसान सुविधा ऐप’, जानिये कैसे करें इस्तेमाल
HIGHLIGHTS

किसानों को उन्नत खेती सिखाने और उन्हें स्मार्टफोन के ज़रिये खेती की हर बारीकी बताने के उद्देश्य से कृषि अवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से एक मोबाइल ऐप जारी किया गया है। ये है किसान सुविधा ऐप। आइये जानते हैं कि ये आपकी कैसे मदद कर सकता है।

किसानों को खेती का टेक-गुरु बनाने और उन्हें खेती से जुड़ी सभी तरह की जानकारी देने के लिए भारत सर्कार ने एक ख़ास कदम उठाया है। कृषि अवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप का नाम 'किसान सुविधा ऐप' रखा गया है। इस ऐप के ज़रिये किसान या खेती से जुड़े लोग हर तरह की जानकारी पा सकते हैं। इसके साथ ही खेती में आ रही किसी भी समस्या का समाधान या परामर्श पाने के लिए यूज़र कृषि वैज्ञानिक की भी मदद ले सकते हैं।

एंड्रॉइड यूज़र्स इस ऐप को अपने स्मार्टफ़ोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को बड़े ही आसान तरीके से एंड्राइड स्मार्टफोन्स पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर किसान सुविधा ऐप सर्च मारें और डाउनलोड कर लें।डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को ओपन करें। इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा जिसपर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि इस रजिस्ट्रेशन के बाद आप इस ऐप में समय-समय पर आने वाली अपडेट्स और जानकारियों के बारे में जान पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए-

  • सबसे पहले भाषा चुनें, आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • अपना नाम दें
  • मोबाइल नंबर दें
  • राज्य चुनें
  • जिला चुनें
  • तहसील चुनें
  • इसके बाद UPDATE ऑप्शन पर क्लिक कर दें

इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाता है। अपडेट पर क्लिक के बाद ऐप कुछ अक्सेस के लिए परमिशन मांगेगा जिसे आपको allow कर देना है। इसके बाद ऐप का होम पेज खुलता है जहाँ आपको 6 ऑप्शन मिलेंगे जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। इनमें मौसम, डीलर, मार्किट प्राइस, प्लांट प्रोटेक्शन, कृषि सलाह और  KCC यानी किसान कॉल सेण्टर शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस ऐप में किसानों की सुविधा के लिए 'किसान कॉल सेण्टर' का नंबर भी दिया गया है। इससे किसान खेती से जुड़े सभी तरह की जानकारी, समस्या, सुझाव के लिए दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo