कैसे डाउनलोड और सेव करें फेसबुक विडियो…

कैसे डाउनलोड और सेव करें फेसबुक विडियो…

अगर हम पिछले कुछ सालों की बात करें तो फेसबुक वॉच ने बड़ी सफलता हासिल की है। अगर हम 2018 से इसके शुरुआत से अभी तक की बात करें तो यह लगभग 14 गुना तक बढ़ गई है। इसका मतलब है कि फेसबुक पर लोग विडियो आदि देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर हम फेसबुक वॉच की चर्चा करें तो यह आपको हाजारों अच्छी, और हाई-क्वालिटी विडियो प्रदान करता है, इसमें शिक्षा से जुड़े विडियो तो हैं ही साथ ही आपके मनोरंजन के लिए भी इसमें काफी कुछ है। इसके अलावा यहाँ मिलने वाले कॉन्टेंट को आप कहीं और नहीं देख सकते हैं। 

अब यहाँ बात आती है कि जो विडियो आपको काफी प्रभावित करता है, और बहुत ज्यादा ही आपको पसंद आता है, उस विडियो को आप मात्र देखकर ऐसा ही जाने देते हैं क्योंकि आप उसे डाउनलोड या सेव नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप हम आपको एक आसान तरिका बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से फेसबुक के किसी भी विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे सेव भी कर सकते हैं। आप अपने डेस्कटॉप पर बड़ी आसानी से ऐसा कर सकते हैं, तो आइये ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें फेसबुक लाइव विडियो 

वैसे तो फेसबुक की ओर से लाइव विडियो के साथ किसी भी तरह की सेव और डाउनलोड की समस्या को फेसबुक की ओर से 2016 में ही बंद कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी अगर आपको कोई विडियो पसंद आता है, और आप उसे बाद में देखना चाहते हैं, तो आप उसे सेव और डाउनलोड करके ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है, आइये जानते हैं। 

  • इसके लिए आपको फेसबुक वॉच पर जाना होगा, उसके बाद उस विडियो की खोज करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, इसके बाद आपको थ्री-डॉट सेटिंग आइकॉन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद कॉपी लिंक करें।
  • इसके बाद आपको http://fbdown.net पर जाकर इस URL को पेस्ट करना है, इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और आप इस विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • यहाँ आपको कोई भी विडियो डाउनलोड करने के दो ऑप्शन मिलते हैं, आप विडियो को नार्मल क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप इसी विडियो को HD क्वालिटी में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • हालाँकि इस विडियो के डाउनलोड हो जाने के बाद भी यह आपने ब्राउज़र में ही है, तो इसपर राईट क्लिक करके आपको इसे सेव विडियो ऐज… करना होगा, इसके बाद यह विडियो आपके सिस्टम में आ जाने वाली है।

एंड्राइड पर कैसे डाउनलोड करें फेसबुक विडियो 

  • इसके लिए आपको फेसबुक ऐप को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको उस विडियो का चुनाव करना होगा, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, इसके बाद थ्री-डॉट सेटिंग आइकॉन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कॉपी लिंक करें।
  • इसके बाद आपको अपने एंड्राइड फोन में http://catch.tube/ पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको इस कॉपी किये गए लिंक को पेस्ट करना है, और रेड Catch Video बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रोल डाउन करके आपको रेड शो मीडिया लिस्ट पर जाना होगा, इसपर क्लिक करके आप आगे जायेंगे।
  • इसके बाद आपको उस विडियो वर्जन को चुनना होगा, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • इसके बाद ज विडियो आप चाहते थे वह डाउनलोड हो चुका है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo