Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! करोड़ों लोगों को फ्री मिल रहा है ये बंपर फायदा, ऐसे लें फायदा

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! करोड़ों लोगों को फ्री मिल रहा है ये बंपर फायदा, ऐसे लें फायदा

क्रिकेट सीजन के दौरान भारी रिस्पॉन्स के बाद, Jio ने अपनी पॉपुलर ‘Unlimited Offer’ को इस तिमाही भी एक्सटेंड कर दिया है. इस बार कंपनी अपने ₹299 और उससे ऊपर के रिचार्ज पर यूजर्स को 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है. इससे यूजर्स 4K क्वालिटी में, मोबाइल और टीवी दोनों पर फ्री में कंटेंट देख सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

साथ ही JioFiber या JioAirFiber का 50 दिन का फ्री ट्रायल भी ₹500 की रिफंडेबल डिपॉजिट पर दिया जा रहा है. जून 2025 में खत्म हुई तिमाही में Jio Platforms ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. EBITDA सालाना आधार पर 23.9% बढ़कर ₹18,135 करोड़ रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 24.8% उछलकर ₹7,110 करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने 9.9 मिलियन नए यूज़र जोड़े, जिसमें मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों से शानदार ग्रोथ मिली.

JioTrue5G यूजर बेस 212 मिलियन पहुंच गया और JioAirFiber 7.4 मिलियन यूज़र्स के साथ दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा बन गई. वहीं, ARPU भी ₹208.7 तक पहुंच गया.

जानिए ‘Jio Unlimited Offer 2025’ के पूरे फायदे

Prepaid यूजर्स:

  • ₹349 या उससे ऊपर के प्लान्स वाले यूजर्स (कम से कम 1.5 GB/दिन डेटा प्लान)
  • पहले महीने की वैलिडिटी: 1 महीना JioHotstar
  • 28–56 दिन की वैलिडिटी: 2 महीने (48 घंटे में रिचार्ज पर 3 महीना)
  • 56+ दिन की वैलिडिटी: पूरा 3 महीने JioHotstar

Postpaid यूजर्स:

  • ₹349/माह या उससे ऊपर के प्लान्स (नई एक्टिवेशन या प्लान बदले तो भी पात्र)
  • पूरे 3 महीने का JioHotstar 4K सब्सक्रिप्शन फ्री

आपको बता दें कि JioBharat, JioPhone या केवल वॉयस वैल्यू प्लान्स पर यह ऑफर नहीं मिलेगा. ₹349 या उससे ऊपर के प्रीपेड रिचार्ज वालों को फ्री 50 दिन का JioFiber / JioAirFiber ट्रायल मिलेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, साल 2025 में एंड्रॉयड फोन पर करेगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile