अब WhatsApp की कमान संभालेगा ये भारतीय, इस दिग्गज को बड़ी मिली कमान, पहले ही दिखा चुके हैं जलवा
Will Cathcart ने WhatsApp के ग्लोबल हेड पद से इस्तीफा दे दिया है.
भारतीय उद्यमी Kunal Shah अब WhatsApp की वैश्विक जिम्मेदारी संभालेंगे.
Kunal Shah ने Cred के CEO पद से हटने की भी घोषणा की है.
WhatsApp में बड़ा प्रबंधन बदलाव हुआ है. Meta के WhatsApp प्रमुख Will Cathcart ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. Cathcart के नेतृत्व में WhatsApp ने End-to-End Encrypted Messaging और कई अन्य फीचर्स का विस्तार किया था. वह सात साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे.
SurveyMeta के अधिकारी ने अपने उत्तराधिकारी की भी घोषणा कर दी है. भारत के टेक उद्यमी Kunal Shah को WhatsApp का नया ग्लोबल हेड बनाया गया है. अब Shah दुनियाभर में WhatsApp की जिम्मेदारी संभालेंगे. दूसरी ओर Kunal Shah ने भी घोषणा की है कि वह भारतीय क्रेडिट और पेमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Cred के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO पद से हट रहे हैं. नए WhatsApp प्रमुख ने अपने उत्तराधिकारी का नाम भी घोषित कर दिया है.
WhatsApp और Cred में हुआ नेतृत्व परिवर्तन
सोमवार को Will Cathcart ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह WhatsApp के ग्लोबल हेड पद से हट रहे हैं. Cathcart मार्च 2019 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और करीब सात साल तीन महीने तक इस भूमिका में रहे.
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में WhatsApp ने End-to-End Encrypted Messaging का विस्तार किया और सुरक्षा तथा प्राइवेसी फीचर्स को तीन अरब से अधिक लोगों तक पहुंचाया. पर्सनल चैट्स के अलावा Cathcart ने WhatsApp Group Chats, Companion Devices और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी End-to-End Encryption को लागू करने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया.
उन्होंने अपने बयान में कहा, “करीब सात साल तक WhatsApp का नेतृत्व करने के बाद मैं यह साझा करने को लेकर उत्साहित हूं कि अब दुनिया को सरल, भरोसेमंद और निजी मैसेजिंग उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा.”
Kunal Shah बनेंगे WhatsApp के नए प्रमुख
Cathcart की जगह अब Kunal Shah WhatsApp के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे. Shah ने एक अलग पोस्ट में बताया कि Mark Zuckerberg की अगुवाई वाली Meta अब Cred में एक अल्पांश हिस्सेदार बन गई है. आपको बता दें कि Cred की स्थापना Kunal Shah ने 2018 में की थी.

Meta ने कंपनी में 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 8,506 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश किया है. माना जा रहा है कि Shah अपनी फिनटेक विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए WhatsApp Pay को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने में भूमिका निभाएंगे.
Cred के CEO पद से भी हटेंगे Kunal Shah
WhatsApp का ग्लोबल हेड बनने के साथ ही Kunal Shah ने यह भी घोषणा की है कि वह Cred के CEO पद से हट रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब Miten Sampat अंतरिम CEO के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे.
WhatsApp की नई जिम्मेदारी को लेकर Shah ने कहा कि WhatsApp ने लंबा सफर तय किया है, लेकिन इसकी पूरी क्षमता और वर्तमान स्थिति के बीच अभी भी बड़ा अंतर है. उन्होंने कहा कि वह Meta के नेतृत्व के साथ मिलकर WhatsApp की अगली यात्रा पर काम करने को लेकर उत्साहित हैं.
साथ ही उन्होंने Will Cathcart को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया और नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को आसान बनाया.
Cred में आठ साल से अधिक समय तक रहे CEO
Kunal Shah आठ साल से अधिक समय तक Cred के CEO रहे हैं. वहीं Miten Sampat अक्टूबर 2020 में Cred से जुड़े थे और अब उन्हें अंतरिम CEO बनाया गया है. Cred के संस्थापक Kunal Shah इससे पहले डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Freecharge में CEO और Chairman की भूमिका भी निभा चुके हैं.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
