Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा बैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

HIGHLIGHTS

Airtel, Jio और Vi ने 798 रुपये वाले नए डेटा पैक लॉन्च किए हैं.

Airtel और Jio पैक में 40GB डेटा और ZEE5 FIFA World Cup कंटेंट का एक्सेस मिलता है.

Vi पैक में कई OTT और Live TV प्लेटफॉर्म्स का अतिरिक्त एक्सेस शामिल है.

Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा बैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

भारत की निजी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) ने 798 रुपये कीमत वाले नए प्रीपेड डेटा पैक पेश किए हैं. इन पैक्स में मोबाइल डेटा के साथ ZEE5 और FIFA World Cup 2026 कंटेंट का एक्सेस भी शामिल है. ये ऑफर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो फुटबॉल सीजन के दौरान मनोरंजन आधारित रिचार्ज विकल्प चाहते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel का ZEE5 डेटा पैक

Airtel का 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है. कुल मिलाकर यूजर्स को 40 दिनों की वैधता के दौरान 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेली डेटा सीमा समाप्त होने के बाद डेटा उपयोग पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा.

इस प्लान में ZEE5 पर Football World Cup कंटेंट का 90 दिनों का एक्सेस शामिल है. इस प्लान की प्रभावी डेली लागत 19.95 रुपये पड़ती है.

Airtel Data Pack Rs 798

  • पैक प्रकार: Prepaid Data Pack
  • मुख्य लाभ: प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा. हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से डेटा उपयोग. कुल 40GB हाई-स्पीड डेटा.
  • वैधता: 40 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और लाभ: ZEE5 पर Football World Cup का 90 दिनों का एक्सेस.
  • प्रभावी डेली कीमत: 19.95 रुपये

Jio Football Pass डेटा पैक

Reliance Jio ने 798 रुपये का Football Pass Data Pack लॉन्च किया है. इस पैक में 40 दिनों के लिए कुल 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी प्रतिदिन 1GB डेटा. डेली हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद यूजर 64 Kbps की स्पीड पर डेटा का उपयोग जारी रख सकते हैं. इस पैक में तीन महीने के लिए ZEE5 FIFA World Cup 2026 + All Access पैकेज शामिल है. ग्राहक MyJio App में उपलब्ध Coupon Code के माध्यम से इस लाभ को रिडीम कर सकते हैं. इस प्लान की प्रभावी दैनिक लागत भी 19.95 रुपये है.

Jio Data Pack Rs 798

  • पैक प्रकार: Football Pass Data Pack, Prepaid Data Pack
  • मुख्य लाभ: कुल 40GB डेटा, प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा. हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद 64 Kbps स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा.
  • वैधता: 40 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और लाभ:
  • ZEE5 FIFA World Cup 2026 + All Access पैक तीन महीने के लिए
    ZEE5 सब्सक्रिप्शन का एक्सेस MyJio App में “Coupon” > “My Winning” सेक्शन में उपलब्ध Coupon Code के जरिए मिलेगा
    इस पैक में केवल डेटा लाभ शामिल हैं
  • प्रभावी दैनिक कीमत: 19.95 रुपये

Vodafone Idea का ZEE5 All Access डेटा पैक

Vodafone Idea का 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 10GB डेटा प्रदान करता है. इस पैक में आउटगोइंग SMS सुविधा और सर्विस वैधता शामिल नहीं है. रिचार्ज के साथ FIFA World Cup 2026 और ZEE5 All Access पैक का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है.

Vodafone Idea Data Pack Rs 798

  • पैक प्रकार: Prepaid Data Pack
  • मुख्य लाभ: कुल 10GB डेटा. इस पैक में आउटगोइंग SMS और सर्विस वैधता शामिल नहीं है.
  • वैधता: 30 दिन
  • सब्सक्रिप्शन और लाभ:
  • FIFA World Cup 2026 + ZEE5 All Access पैक 90 दिनों के लिए
    ZEE5 के माध्यम से 18 भाषाओं में उपलब्ध पुरस्कार विजेता फिल्में, वेब सीरीज और TV शो
    MX Player के माध्यम से फिल्में और शो
    Times Play के माध्यम से Hollywood फिल्में, वेब सीरीज और TV शो
    Shemaroo के माध्यम से गुजराती ब्लॉकबस्टर, कॉमेडी शो, मराठी फिल्में और TV शो
    nexGTv, YuppTV और अन्य सेवाओं के माध्यम से Live Streaming Channels, Live TV, TV Series, Live News और 250 से अधिक भारतीय Live TV चैनलों का एक्सेस
    Pocket Films के माध्यम से विभिन्न शैलियों की Short Films
  • प्रभावी डेली कीमत: 26.60 रुपये

Airtel और Jio समान डेटा लाभ और वैधता कम प्रभावी डेली कीमत पर प्रदान करते हैं. वहीं Vi का ऑफर ज्यादा एंटरटेनमेंट पैकेज पर फोक्स्ड है, जिसमें कई OTT और Live TV प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है.

यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile