Flipkart GOAT Sale 2026 इस दिन हो रही शुरू, स्मार्टफोन-टीवी समेत हज़ारों प्रोडक्ट्स मिलेंगे सोच से भी सस्ते

Flipkart GOAT Sale 2026 इस दिन हो रही शुरू, स्मार्टफोन-टीवी समेत हज़ारों प्रोडक्ट्स मिलेंगे सोच से भी सस्ते

अगर आप नया स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक या होम अप्लायंस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगले महीने शुरू होने वाली Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर सेल का बैनर रिलीज़ कर दिया है, जिससे इसकी शुरुआत की तारीख की पुष्टि हो गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब शुरू होगी Flipkart GOAT Sale 2026?

फ्लिपकार्ट की यह मेगा सेल 4 जुलाई 2026 से शुरू होगी। हालांकि, Plus और Black सब्सक्रिप्शन रखने वाले ग्राहकों को सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले ही मिल जाएगा। यानी ये यूजर्स आम ग्राहकों से पहले ऑफर्स और डील्स का लाभ उठा सकेंगे।

Amazon Prime Day Sale से होगी सीधी टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले Amazon ने भी अपनी Prime Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान किया था। यह सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी। यानी जिस दिन प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon की सेल शुरू होगी, उसी दिन Flipkart भी अपनी GOAT Sale की शुरुआत कर देगा।

फिलहाल Flipkart ने यह जानकारी साझा नहीं की है कि उसकी GOAT Sale कितने दिनों तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि सेल की शुरुआत से पहले कंपनी इसकी एंडिंग डेट का भी खुलासा कर देगी।

बैंक ऑफर्स को लेकर अभी सस्पेंस

Amazon ने Prime Day Sale 2026 के लिए Axis Bank और SBI के साथ साझेदारी की है। इन दोनों बैंकों के कार्डधारकों को अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। वहीं Flipkart ने अभी तक यह नहीं बताया है कि GOAT Sale के दौरान किस बैंक के कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स?

Flipkart का कहना है कि सेल के दौरान कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक कीमतें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा हजारों प्रोडक्ट्स पर खास डील्स भी उपलब्ध होंगी, जिससे ग्राहकों को अच्छी-खासी बचत करने का मौका मिलेगा।

कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, हेडफोन और स्मार्टवॉच जैसी लोकप्रिय कैटेगरीज़ पर बड़े डिस्काउंट दिए जाएंगे। हालांकि, किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी, इसका खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा। जैसे-जैसे सेल की तारीख करीब आएगी, वैसे-वैसे अलग-अलग ऑफर्स और डील्स की जानकारी भी सामने आती जाएगी।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat यात्रियों के लिए खुशखबरी! ट्रेन लेट हुई तो फ्री मिलेगा खाना, जानिए IRCTC के नए नियम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile