OPPO ने दिया तगड़ा झटका! एक साथ महंगे हो कई मिड-रेंज स्मार्टफोन के दाम, जानिए अब कितना करना पड़ेगा खर्च

HIGHLIGHTS

OPPO A6, A6 Pro और F33 की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है.

F33 5G की शुरुआती कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है.

बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत को इसकी वजह माना जा रहा है.

OPPO ने दिया तगड़ा झटका! एक साथ महंगे हो कई मिड-रेंज स्मार्टफोन के दाम, जानिए अब कितना करना पड़ेगा खर्च

लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच OPPO ने भी अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स OPPO A6, OPPO A6 Pro और OPPO F33 की कीमतें बढ़ा दी हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन स्मार्टफोन्स को इसी साल भारत में लॉन्च किया गया था. हालांकि F33 को छोड़कर बाकी मॉडल्स की कीमतों में पहले भी संशोधन किया जा चुका है. इस बार ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ाई गई है, जबकि OPPO F33 की शुरुआती कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

OPPO A6 5G की नई कीमत

OPPO A6 5G के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. फोन का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 23,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

लॉन्च के समय 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी, जो पहले बढ़कर 21,999 रुपये हुई और अब 23,999 रुपये तक पहुंच गई है. 6GB + 128GB मॉडल 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिसकी कीमत अब 25,999 रुपये हो गई है. वहीं 6GB + 256GB वेरिएंट 21,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये तक पहुंच गया है.

OPPO A6 Pro 5G भी हुआ महंगा

OPPO A6 Pro 5G की कीमतों में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 28,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये हो गई है. यह स्मार्टफोन लॉन्च के समय 21,999 रुपये और 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था, लेकिन अब इसकी कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिला है.

OPPO F33 5G पर सबसे ज्यादा असर

तीनों फोन्स में सबसे ज्यादा कीमत OPPO F33 5G की बढ़ाई गई है. फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये का हो गया है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 36,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 39,999 रुपये में मिलेगा.

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पूरी इंडस्ट्री मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत का सामना कर रही है. पिछले कुछ महीनों में कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कई बार संशोधन किया है ताकि बढ़ती लागत के बीच मुनाफा बनाए रखा जा सके.

क्या अब भी खरीदना चाहिए ये स्मार्टफोन?

तीनों स्मार्टफोन एक जैसी रणनीति पर आधारित हैं. इनमें फ्लैगशिप कैमरा सिस्टम की बजाय बैटरी लाइफ, मजबूती और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. OPPO A6 और A6 Pro में 7,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले मिलता है.

वहीं OPPO F33 में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है. लॉन्च के समय A6 और A6 Pro अपनी बड़ी बैटरी और आक्रामक कीमतों की वजह से आकर्षक विकल्प माने जा रहे थे. लेकिन नई कीमतों के बाद खरीदार iQOO Z11x, POCO M8 और Realme P4 सीरीज जैसे विकल्पों से भी तुलना कर सकते हैं.

इनमें से कुछ फोन्स समान कीमत पर Full HD+ डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर या बड़ी बैटरी भी ऑफर करते हैं. वहीं F33 अभी भी AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से सबसे मजबूत विकल्प माना जा सकता है. हालांकि लगभग 40,000 रुपये की कीमत पर अब इसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Pro और Redmi Turbo 5 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा.

अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी लाइफ और मजबूती है तो OPPO के ये स्मार्टफोन अब भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस या कैमरा वैल्यू चाहने वाले यूजर्स दूसरे विकल्पों पर भी नजर डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile