Jio eSIM: कैसे करता है काम, आपके फोन पर चलेगा या नहीं? जानें सबके जवाब और बिना डॉक्यूमेंट मिनटों में करें एक्टिवेट
रिलायंस जियो ने देशभर में अपनी 5G सेवाओं को तेज़ी से विस्तार दिया है।
अब जियो का eSIM विकल्प भी पूरे देश में उपलब्ध है।
eSIM यानी एम्बेडेड सिम एक डिजिटल सिम होती है।
रिलायंस जियो ने देशभर में अपनी 5G सेवाओं को तेज़ी से विस्तार दिया है। खास बात यह है कि जियो की 4G और 5G सिम में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक ही सिम कार्ड से काम करती हैं। हालांकि, फिजिकल सिम और eSIM में जरूर फर्क है। अब जियो का eSIM विकल्प भी पूरे देश में उपलब्ध है, और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी को आईडी देने की जरूरत नहीं है।
SurveyeSIM क्या है और कैसे काम करता है?
eSIM यानी एम्बेडेड सिम एक डिजिटल सिम होती है जो फोन, टैबलेट या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेज़ में इनबिल्ट होती है। इसके लिए अलग से कोई सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, जरूरी है कि आपका डिवाइस eSIM सपोर्ट करता हो। आज के समय में ज्यादातर स्मार्टफोन्स eSIM को सपोर्ट करते हैं।
जियो का कहना है कि eSIM यूज़र्स को प्रायोरिटी एक्टिवेशन का लाभ मिलता है, जिससे आपका eSIM बहुत कम समय में एक्टिवेट हो जाता है। इसके साथ ही, आप अपने मौजूदा फिजिकल जियो सिम को eSIM में कन्वर्ट भी कर सकते हैं, चाहे आपका प्लान प्रीपेड हो या पोस्टपेड।
जियो eSIM किन डिवाइसेज़ पर करेगा काम?
Jio का eSIM आपके स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर काम कर सकता है, बशर्ते कि वो डिवाइस eSIM सपोर्ट करता हो। आप Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह जांच सकते हैं कि आपका डिवाइस eSIM के साथ कम्पैटिबल है या नहीं।
जियो eSIM कैसे पाएं?
रिलायंस जियो की तरफ से eSIM की सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। न ही नया सिम लेना है और न ही किसी प्रकार का चार्ज देना है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर के अपने फिजिकल सिम को eSIM में बदल सकते हैं:
- सबसे पहले अपने फोन से यह SMS टाइप करें: “GETESIM<32-digit EID><15-digit-IMEI” और इसे 199 नंबर पर भेज दें।
- इसके बाद जियो की ओर से आपको SMS के माध्यम से सहमति देने को कहा जाएगा। आप बस “1” टाइप करके 199 पर भेजें।
- लगभग 10 मिनट के अंदर जियो की ओर से +91-2235072222 नंबर से एक IVR कॉल आएगी। इस कॉल पर “1” दबाकर आखिरी सहमति दें।
इसके बाद आपको कुछ नहीं करना। आपकी फिजिकल सिम अगले 2 घंटे के अंदर eSIM में बदल जाएगी।
दस्तावेज़ की जरूरत नहीं
इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी भी जियो स्टोर में जाने या कोई डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है। बस ध्यान रखें कि आपका ईमेल आईडी आपके जियो अकाउंट में अपडेटेड हो। तभी यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 और Nord CE5 की भारत में धमाकेदार एंट्री, मिलती है 7100mAh तक की बैटरी, इतना है प्राइस
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile