Digit.in

ये 5 फोन जुलाई 2021 में किये जा सकते हैं लॉन्च, जानें कैसा होगा कैमरा और किन किन तकनीको से होंगे लैस

Highlights

ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus Nord 2, Oppo Reno 6 Pro, Poco F3 GT और Realme GT फोंस जुलाई 2021 में मार्किट में एंट्री लेंगे

आइये जानते है कि आखिर जुलाई 2021 में मार्किट में कौन कौन से फोन आते हैं

हालाँकि इतना जरुर है कि यह फोंस मार्किट में नई तकनीकी और नई इनोवेशन को जरुर लायेंगे

ये 5 फोन जुलाई 2021 में किये जा सकते हैं लॉन्च, जानें कैसा होगा कैमरा और किन किन तकनीको से होंगे लैस

कई ब्रांड जुलाई 2021 में अलग अलग प्राइस ब्रैकेट में अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। प्रीमियम ऑफ़रिंग से लेकर बजट स्मार्टफ़ोन तक, उपयोगकर्ता OnePlus, Realme, Oppo, Xiaomi, और अधिक जैसे ब्रांडों के ऑप्शन की एक बड़ी रेंज में से जल्द ही स्मार्टफोंस को चुन सकेंगे। हर नए महीने की तरह, जुलाई भी स्मार्टफोन के प्रति उत्साही लोगों को नए लॉन्च के साथ उत्साहित करने का कारण दे रहा है।  ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus Nord 2, Oppo Reno 6 Pro, Poco F3 GT और Realme GT फोंस जुलाई 2021 में मार्किट में एंट्री लेंगे। आइये जानते है कि आखिर जुलाई 2021 में मार्किट में कौन कौन से फोन आते हैं। हालाँकि इतना जरुर है कि यह फोंस मार्किट में नई तकनीकी और नई इनोवेशन को जरुर लायेंगे। आइये जानते है कि आखिर मार्किट में कौन कौन से फोंस दस्तक देने वाले हैं।

July 2021 में मार्किट में एंट्री ले सकते हैं ये आगामी फ़ोन

ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus Nord 2, Oppo Reno 6 Pro, Poco F3 GT और Realme GT फोंस जुलाई 2021 में मार्किट में एंट्री लेंगे। आइये जानते है कि आखिर जुलाई 2021 में मार्किट में कौन कौन से फोन आते हैं। हालाँकि इतना जरुर है कि यह फोंस मार्किट में नई तकनीकी और नई इनोवेशन को जरुर लायेंगे। आइये जानते है कि आखिर मार्किट में कौन कौन से फोंस दस्तक देने वाले हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि, हालाँकि मात्र माना ही नहीं जा रहा है कि OPPO की ओर से इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि OPPO Reno 6 Pro और OPPO Reno 6 मोबाइल फोंस को इंडिया में 14 जुलाई को दोपहर 3PM पर एक इवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है। यह एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से ही इंडिया में आ सकते हैं। इसके लअलावा इन फोंस को फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए लाया जाने वाला है, जैसा ही पहले ही इन फोंस को Flipkart पर लिस्टेड देखा जा चुका है।  OPPO Reno 6 Series के स्पेसिफिकेशन्स और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें!

Xiaomi Redmi 10 Series

Xiaomi Redmi 10 सीरीज लोकप्रिय ब्रांड Xiaomi द्वारा पेश की जाने वाली आगामी बजट स्मार्टफोन सीरीज है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं: Redmi 10A और Redmi 10 Power। इसमें MediaTek Helio G35 के साथ 4 GB RAM होने की संभावना है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 275 पीपीआई पिक्सेल घनत्व के साथ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

WelEletronics पर POCO F3 GT की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन की कीमत $1,299 (~Rs 95,000) है। स्मार्टफोन को भारत में लगभग Rs 25,000 (~$341) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि हैंडसेट को गलग कीमत के साथ लिस्टेड किया गया है। पिछली रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि यह Redmi K40 Gaming एडिशन का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया था।

जहां तक स्पेक्स की बात है POCO F3 GT को Redmi K40 Gaming के समान स्पेक्स के साथ लिस्टेड किया गया है। डिवाइस में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जाएगा। डिवाइस डायमेंसिटी 1200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा।

POCO F3 GT को 128 GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा और इसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,065mAh की बैटरी मिलेगी जो 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। POCO F3 GT में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि डिवाइस में Redmi K40 Gaming की तरह गेमिंग ट्रिगर बटन मिलेंगे या नहीं। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस के रियर पैनल पर 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। चीन में, Redmi K40 Gaming की शुरुआती कीमत 1,999 Yuan (~$312; ~Rs 23,000) है। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें!

OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो AMOLED पैनल होगा और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी व डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा।  पिछले रूमर्स से पता चला है कि Nord 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज दी जाएगी।

इसके अलावा, Nord 2 के बैक पर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। डिवाइस में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जबकि दूसरा कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। 50MP का प्राइमरी कैमरा OnePlus 9 Pro में मौजूद Sony IMX766 सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। OnePlus Nord 2 में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Realme GT 5G दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी के CEO माधव सेठ ने #AskMadhav ऑनलाइन सीरीज़ के ताज़ा एपिसोड में इसकी पुष्टि की है। स्मार्टफोन को हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया गया था और यह फोन किफ़ायती कीमत और बेहतर फीचर्स के साथ भारतीय बाज़ार में आएगा। अभी फोन के भारतीय लॉन्च की सही तारीख सामने नहीं आई है लेकिन दिवाली से पहले इस फोन को पेश किया जाएगा।

ड्यूल सिम वाला Realme GT 5G एंडरोइड 11 पर आधारित रियलमी UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.7 प्रतिशत है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेन्सर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। Realme GT के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Realme GT 5G को 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रहा है। कनैक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लुटूथ, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W SuperDart चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles