किस वाले AC से बचेगी ज्यादा से ज्यादा बिजली..Single या Dual Inverter?
AC चलाने से बिजली का बिल बेहद ज्यादा आता है।
क्या आप AC चलाने के बाद भी अपने बिजली बिल को बेहद कम करना चाहते हैं?
आपको एक सही AC चुनना चाहिए। यहाँ Single और Dual Inverter AC के बीच का अंतर है।
गर्मी का मौसम लोगों की नींद उड़ाये हुए हैं। बारिश के बाद भी अचानक से इतनी गर्मी पड़ जा रही है जो सहन करने की क्षमता से बाहर है, इसके अलावा अब गर्मी के साथ साथ वातावरण में नमी/उमस भी या चुकी है। ऐसे समय में आपको एक अच्छे AC की जरूरत होने वाली है। हालांकि , यहाँ एक अहम सवाल यह उठता है कि आखिर सही AC होता कौन सा है? असल में, जैसे ही आप बाजार में जाते हैं या ऑनलाइन सर्च करते हैं, तो एक सवाल सबसे पहले सामने आ जाता है कि Single Inverter AC खरीदना है या Dual Inverter AC? कोई दुकानदार कहता है Dual Inverter लो, बिजली बचेगी, तो कोई कहता है Single Inverter भी कम नहीं है। ऐसे में कन्फ्यूजन इतना बढ़ जाता है कि आप टेंशन में आ जाते हैं।
Surveyअसल में, दोनों तकनीकों में बिजली खपत, कूलिंग स्पीड, आवाज और कीमत को लेकर काफी अंतर होता है। अगर आप बिना समझे AC खरीद लेते हैं तो बाद में या तो बिजली बिल देखकर माथा पकड़ना होता है या फिर कूलिंग वैसे नहीं मिलती है, जैसे आप एसी खरीदने से पहले सोच रहे थे। इसीलिए हमने सोचा कि आइए आपको दोनों तकनीकों के बारे में सीधे और साफ शब्दों में बताते और समझाते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए इन गर्मियों में Single या Dual Inverter AC बेस्ट होने वाला है!
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़
Single Inverter AC कैसे काम करता है?
Single Inverter AC में एक कंप्रेसर मोटर होती है, जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड को कम-ज्यादा करती रहती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता। जब AC बार-बार ऑन-ऑफ होता है तो बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है, और इसी समस्या को Single Inverter तकनीक सुलझाती है। यही वजह है कि यह पुराने नॉन-इन्वर्टर AC के मुकाबले काफी स्मार्ट और किफायती ऑप्शन माना जाता है।
Dual Inverter AC, Single Inverter AC से कैसे और कितना अलग?
Dual Inverter AC में दो रोटरी मोटर या सिलेंडर लगे होते हैं। ये दोनों मिलकर काम करते हैं और कंप्रेसर पर पड़ने वाला दबाव आपस में बाँट लेते हैं। इससे होता यह है कि AC ज्यादा स्मूद तरीके से चलता है, आवाज कम करता है और कमरे को तेजी से ठंडा भी करता है। खासकर रात के वक्त जब आप सो रहे होते हैं, तब Dual Inverter AC का फर्क साफ महसूस होता है क्योंकि तापमान बार-बार ऊपर-नीचे नहीं होता और नींद में खलल नहीं पड़ता।
बिजली कौन सा एसी बचाता है?
यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है और इसका जवाब है Dual Inverter AC, इस एसी के साथ आपको बिजली ज्यादा बचाने का मौका मिलता है, यानि इसमें कम बिजली खर्च होती है। इसका कंप्रेसर जरूरत पड़ने पर बेहद कम स्पीड पर भी चल सकता है, जिससे बिजली की खपत घट जाती है। जो लोग रोजाना 5-6 घंटे या पूरी रात AC चलाते हैं, उनके लिए Dual Inverter AC लंबे समय में बिजली बिल कम करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
वहीं अगर आपका AC का इस्तेमाल सीमित है यानी दिन में बस 2-3 घंटे, तो Single Inverter AC भी आपके लिए एक शानदार और किफायती ऑप्शन माना जा सकता है।
Single बनाम Dual Inverter AC: कौन सा आपके लिए बेस्ट होगा
अगर आपका बजट ठीकठाक है और आप AC को रोजाना लंबे समय के लिए चलाते हैं, तो Dual Inverter AC में पैसे लगाना समझदारी हो सकती है। लंबे समय में बिजली बिल में जो बचत होगी, वह AC की ज्यादा कीमत को काफी हद तक जस्टिफाई कर देने वाली है। हालांकि, अगर आपका AC इस्तेमाल ज्यादा नहीं है दिन दिन में कम ही AC का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए Single Inverter AC भी काम कर जाने वाला है।
| पैरामीटर | Single Inverter AC | Dual Inverter AC |
| कंप्रेसर मोटर | एक | दो रोटरी |
| कूलिंग स्पीड | अच्छी | तेज |
| बिजली बचत | अच्छी | बेहतर |
| आवाज (Noise Level) | सामान्य | कम |
| तापमान स्थिरता | ठीक | ज्यादा स्टेबल |
| कीमत | कम | थोड़ी ज्यादा |
| किसके लिए बेस्ट | कम इस्तेमाल के लिए | ज्यादा इस्तेमाल के लिए |
AC खरीदते ये जरूर चेक करें!
अंत में आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि सिर्फ Single या Dual Inverter का टैग देखकर AC खरीदना समझदारी नहीं है। आपको हमेशा BEE स्टार रेटिंग और ISEER स्कोर जरूर चेक करना चाहिए। कई बार 5-स्टार Single Inverter AC, कम स्टार वाले Dual Inverter मॉडल से भी ज्यादा बिजली बचा सकता है। इसलिए सही AC वही है जो आपकी जरूरत, इस्तेमाल और बजट आदि के अनुसार ही खरीदा गया हो।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
