Passport Seva 2.0: जानिए कैसे करें अप्लाई? फटाफट हो जाएगा काम, सीधे घर पर मिलेगी डिलीवरी
Passport काफी जरूरी डॉक्यूमेंट है. खासतौर पर जब आफ विदेश यात्रा पर जाते हैं. इसके अलावा नागरिकता का भी यह प्रमाण है. हाल ही में 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट सेवाओं को लेकर दो बड़े अपडेट्स साझा किए हैं. उन्होंने देशभर में Passport Seva Programme Version 2.0 के कार्यान्वयन और e-Passport के राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की घोषणा की.
SurveyPassport Seva Programme V2.0 क्या है?
PSP V2.0 अब पूरे देश में लागू कर दिया गया है. इस नए वर्जन में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है जिससे पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी, प्रभावी और तेज हो गई है. इसमें क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, और AI-आधारित सिस्टम्स शामिल हैं.
Global PSP V2.0 का पायलट परीक्षण भी चल रहा है जिसे जल्द ही दुनियाभर में सभी भारतीय दूतावासों और कॉन्सुलेट्स में लागू किया जाएगा.
क्या है e-Passport?
e-Passport एक माइक्रोचिप आधारित पासपोर्ट होगा, जिसमें आवेदक की सभी बायोमेट्रिक जानकारी और डेटा सुरक्षित रहेगा. यह पासपोर्ट कॉन्टैक्टलेस तरीके से पढ़ा जा सकेगा जिससे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया काफी तेज होगी.
e-पासपोर्ट से जुड़े लाभ
- यात्रा की प्रक्रिया होगी आसान
- डेटा रहेगा सुरक्षित
- फर्जीवाड़े की संभावना होगी बेहद कम
- अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा डिज़ाइन
e-Passport के लिए कैसे करें आवेदन?
- e-पासपोर्ट के लिए आप Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- Passport Seva वेबसाइट पर जाएं
- नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, अन्यथा लॉग इन करें
- e-Passport एप्लिकेशन फॉर्म भरें
- निकटतम Passport Seva Kendra (PSK) या Post Office Passport Seva Kendra (POPSK) चुनें
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
- अपॉइंटमेंट के लिए तारीख और समय चुनें
- तय समय पर PSK या POPSK जाकर बायोमेट्रिक और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराएं
इसके बाद आपके घर पर नया पासपोर्ट आ जाएगा. इसका इस्तेमाल आप विदेश यात्रा करने के लिए कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, साल 2025 में एंड्रॉयड फोन पर करेगा काम
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
