जल्द आने वाला है Nothing Phone 4b, कंपनी ने जारी किया टीजर, डिजाइन देख फैन्स हो जाएंगे खुश
Nothing ने भारत में नए "4b" स्मार्टफोन को टीज किया है.
फोन में ट्रांसपेरेंट डिजाइन और सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है.
Flipkart पर डिवाइस का माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है.
Nothing ने भारत में एक नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के संकेत दिए हैं. यह फोन “4b” ब्रांडिंग के साथ आ सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इसे Nothing Phone 4b के नाम से लॉन्च कर सकती है. यह स्मार्टफोन Nothing की नई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा हो सकता है.
Surveyघोषणा के साथ कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन की झलक भी दिखाई है. टीजर में फोन को सिंगल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाया गया है. यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि CMF ने अपने मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स Nothing को ट्रांसफर कर दिए हैं और कंपनी भारत में नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
भारत में नए फोन का डिजाइन टीज
Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी ने X पर एक पोस्ट के जरिए नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया है. टीजर में एक स्मार्टफोन का डायग्राम दिखाया गया है. वीडियो के आखिर में “4b” लिखी हुई एक पेंसिल दिखाई देती है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी भारत में Nothing Phone 4b लॉन्च कर सकती है.
(b)usted. pic.twitter.com/b42Lk709lM
— Nothing India (@nothingindia) June 21, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक यह डिवाइस कंपनी की नई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज के रूप में पेश किया जा सकता है. इसके अलावा Flipkart पर आगामी “b” सीरीज डिवाइस के लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. इससे पुष्टि होती है कि फोन भारत में Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा.
ट्रांसपेरेंट डिजाइन और सिंगल कैमरा
डिजाइन की बात करें तो कथित Nothing Phone 4b को सिंगल रियर कैमरा सिस्टम के साथ दिखाया गया है. स्मार्टफोन में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट रियर पैनल देखने को मिल सकता है. इसके साथ एक्सपोज्ड स्क्रू और अन्य कंपोनेंट्स भी नजर आ सकते हैं. फोन में फ्लैट बैक डिजाइन और गोल किनारे भी मिल सकते हैं, जो Phone 4a सीरीज के महंगे मॉडल्स जैसे दिखाई देते हैं.
CMF के प्रोजेक्ट्स हुए Nothing में ट्रांसफर
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी के सब-ब्रांड CMF ने अपने मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स Nothing को ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें से एक फोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह डिवाइस Nothing Phone 4b के नाम से आएगा या नहीं.
दूसरी तरफ CMF पहले ही पुष्टि कर चुका है कि वह इस साल कोई नया फोन लॉन्च नहीं करेगा. साथ ही CMF Phone 2 Pro के उत्तराधिकारी की लॉन्चिंग भी फिलहाल टाल दी गई है.
इस साल नहीं आएगा Nothing का फ्लैगशिप फोन
इस साल की शुरुआत में Nothing के Carl Pei ने भी खुलासा किया था कि कंपनी इस साल कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी. इसके बजाय कंपनी ने 5 मार्च को भारत में Nothing Phone 4a Pro और Phone 4a लॉन्च किए थे. इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 31,999 रुपये रखी गई थी. यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
