20 हज़ार वाला QLED स्मार्ट टीवी मिल रहा 9 हज़ार में, यहां चल रहा ताबड़तोड़ ऑफर

20 हज़ार वाला QLED स्मार्ट टीवी मिल रहा 9 हज़ार में, यहां चल रहा ताबड़तोड़ ऑफर

अगर आप अपने घर के लिए एक नया Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी टीवी डील लेकर आए हैं जो आपके हज़ारों रुपये बचा लेगी। Amazon की 4 जुलाई को शुरू होने वाली Prime Day सेल से पहले ही यह ई-कॉमर्स कंपनी VW के एक 32-इंच टीवी पर धमाकेदार छूट दे रही है जिसके साथ यह आधी से भी कम कीमत में उपलब्ध है। आइए आपको VW (32 inches) Spectra Series HD Ready Smart QLED Android TV की पूरी डील बताते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

VW (32 inches) Spectra Series HD Ready Smart QLED Android TV अमेज़न डील

VW का यह 32-इंच का Smart QLED टीवी अमेज़न इंडिया पर 19,999 रुपये की MRP के साथ लिस्टेड है, जबकि प्लेटफॉर्म इस पर 53 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट दे रहा है जिससे इसकी कीमत घटकर केवल 9,499 रुपये रह गई है।

अगर आप प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड्स से पेमेंट करते हैं तो आपको 500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है जिसके बाद इस स्मार्ट टीवी की कीमत सिर्फ 9000 रुपये रह जाएगी। वहीं अगर आप किस्तों पर नया टीवी लेना चाहते हैं तो यह आपको 334 रुपये प्रतिमाह की शुरुआती किस्तों पर मिल सकता है। नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।

VW (32 inches) Spectra Series HD Ready Smart QLED Android TV स्पेक्स और फीचर्स

VW का यह टीवी HD (1366 x 768) रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह 16.7 मिलियन कलर्स और HDR 10 को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 350 तक जाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI 2.0 और सेट टॉप बॉक्स के लिए 1 HDMI 2.1 पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें हार्ड ड्राइव्स अन्य USB डिवाइसेज़ को जोड़ने के लिए 2 USB 2.0 पोर्ट्स भी मौजूद हैं।

साउंड के लिए इसमें 24 वॉट आउटपुट और 5 साउंड मोड्स शामिल हैं। इसमें बिजली खपत 50 वॉट की है। इसके सपोर्टेड ऐप्स में Prime Video, Netflix, JioHotstar, ZEE5 और अन्य शामिल हैं। यह डिवाइस गेमिंग कंसोल और हेडफोन के साथ भी कम्पैटिबल है। इसकी मेमोरी स्टोरेज क्षमता 4GB है।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro Plus: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile