Jio-Airtel की आई शामत! BSNL ने लॉन्च कर दिया सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी
BSNL ने 225 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है.
प्लान में 30 दिन की वैधता के साथ कुल 75GB डेटा मिलेगा.
नए ग्राहकों के लिए 51 रुपये का विशेष प्लान भी पेश किया गया है.
BSNL ने 225 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन डेटा और SMS जैसे लाभ दिए जा रहे हैं. कंपनी का यह नया प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा लाभ चाहते हैं.
Survey225 रुपये वाले BSNL प्लान में क्या मिलेगा?
225 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ उपयोगकर्ताओं को 30 दिनों की वैधता मिलेगी. इस प्लान में भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. यूजर देशभर में कहीं भी रहते हुए फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे.
डेटा की बात करें तो इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. 30 दिनों की वैधता के दौरान कुल मिलाकर लगभग 75GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा यूजर को प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी मिलेंगे. यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो ज्यादा टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं और कॉलिंग सीमा की चिंता नहीं करना चाहते हैं.

BSNL 225 रुपये प्लान के लाभ
- वैधता: 30 दिन
- भारतभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- फ्री नेशनल रोमिंग
- प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा
- कुल 75GB डेटा
- प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS
नए ग्राहकों के लिए BSNL का 51 रुपये वाला प्लान
BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 51 रुपये का एक विशेष रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किया है. यह प्लान केवल 30 जून तक उपलब्ध रहेगा. इस प्लान के साथ नए BSNL ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 2GB डेटा का लाभ दिया जाएगा. यूजर्स को प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी मिलेंगे.
मुफ्त SIM कार्ड का भी मिलेगा लाभ
कंपनी के अनुसार नए ग्राहक मुफ्त SIM कार्ड भी प्राप्त कर सकेंगे. इससे BSNL सेवा शुरू करने की लागत और कम हो जाएगी.
ग्राहकों को जोड़ने पर फोकस
BSNL इन नए प्लान्स को ऐसे समय में लेकर आई है जब कंपनी अधिक ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने पर ध्यान दे रही है. कंपनी किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ देशभर में अपने नेटवर्क को भी अपग्रेड कर रही है, ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके.
BSNL का लक्ष्य भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखना है और कंपनी का फोकस कम कीमत में ज्यादा लाभ देने पर है.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
