Nautapa Heat in India 2026: ये 5 कूलिंग गैजेट ही बचा सकते हैं जान..खरीदने वालों की जुटी भीड़
आज से उत्तर भारत में (Nautapa Heat) नौतपा शुरू हो चुका है।
आइए जानते हैं कि क्या होता है नौतपा (Nautapa Heat 2026)?
यहाँ 5 पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स की जानकारी दी गई है, जो इस भीषण गर्मी में जान बचा सकते हैं।
नौतपा हीट का नाम सुनते ही मन में एक डर बैठ जाता है। अगर इंटरनेट को देखा जाए तो इस साल के सबसे तपने वाले यही 9 दिन होते हैं, जो हर साल आते हैं, यह तब होता है जब सूरज रोहिणी नक्षत्र में होता है और धरती सच में भट्टी बन जाती है। 45 डिग्री से ऊपर का तापमान बिजली की कटौती, भरी हुई मेट्रो और लंबा सफर। इन सब में AC का सहारा हमेशा नहीं मिलता। लेकिन अब तकनीकी ने कुछ ऐसे पोर्टेबल गैजेट इजात कर लिए हैं, जो आपको इस भीषण और तपती गर्मी में बचा सकते हैं, इन्हें खरीदने से आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं, लेकिन यह आपको उस भीषण समस्या से बचा सकते हैं, जिसकी चपेट में आप इस समय मौजूद हैं। आइए जानते है कि यह गैजेट कौन से हैं, जो आपक Nautapa Heat में भी सुरक्षित रख सकते हैं।
SurveyPortable Neck Fan
यह इस गर्मी से बचने का सबसे पोपुलर गैजेट माना जाता है। बस गले में डाल लो और ठंडी हवा सीधे चेहरे और गर्दन पर आती रहती है। फिर चाहे आप मेट्रो से सफर कर रहे हों या किसी बस स्टॉप पर बस का इंतज़ार कर रहे हैं जो यह सभी जगह आपको इस गर्मी से बचा लेने वाला है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपको Amazon India के अलावा Flipkart और Croma जैसी जगहों पर 600 रुपये से 3000 रुपये तक के प्राइस में मिल जाने वाला है।
Mini USB Rechargeable Table Fan
यह पॉकेट साइज़ फैन उन लोगों के लिए है जो दिनभर एक जगह बैठकर काम करते हैं। ट्रेन में सफर करते हैं, इसके अलावा हॉस्टल आदि में रहते हैं। इतना ही नहीं, यह उनके लिए भी बेस्ट है जो किसी किराये के छोटे कमरे में रहते हैं। यह फैन power bank से भी चलता है और इसमें आपको mist spray वाले ऑप्शन भी मिल सकते हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आप इन्हें 500 रुपये से लेकर 4000-5000 रुपये तक के प्राइस में खरीद सकते हैं। यह आपको आसानी से Amazon, Flipkart, Vijay Sales के साथ साथ Croma आदि पर भी मिल जाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में लगा दो ये एक आइटम.. AC हो जाएगा फेल, हार्डवेयर की दुकान पर 100 रुपये में मिलेगा

Portable Mini Air Cooler
अगर पंखे से ज्यादा ठंडक चाहिए लेकिन बड़े कूलर का खर्च नहीं उठाना तो आप mini portable air cooler खरीद सकते हैं। इसमें पानी की छोटी टंकी होती है जो हवा को ठंडा करती है। Hostel के कमरे में, desk पर या छोटे bedroom में यह बहुत काम आता है। कुछ models में RGB lighting भी होती है और आवाज बिल्कुल कम होती है। इन्हें खरीदने के लिए भी आपको 2500 रुपये से 5000 रुपये के आसपास का खर्च करना होता है। यह आपको Croma, Amazon, Flipkart आदि पर मिल जाने वाले हैं।
Smart Cooling Water Bottle
नौतपा में सबसे बड़ा खतरा dehydration और heatstroke का होता है। इस smart bottle में LED display होती है जो बताती है कि पानी कितना ठंडा है। Stainless steel insulation की वजह से पानी घंटों तक ठंडा रहता है और bottle leakproof होती है। यह आपको 500 रुपये से 1500 रुपये के बीच Amazon और Flipkart पर मिल जाने वाली है।
Cooling Towel और Mist Sprayer
कभी कभी बस एक पल की राहत चाहिए होती है। Cooling towel को गीला करते ही यह ठंडा हो जाता है और घंटों ठंडा बना रहता है। Bikers, walkers और gym जाने वालों के लिए यह बेहतरीन है। Mist sprayer पानी की बेहद बारीक फुहार छोड़ता है जो तुरंत कूलिंग भी देता है। Delivery workers और travellers के लिए इसे बेस्ट माना जा सकता है। यह आपको 300 रुपये से 1500 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाने वाले हैं। अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो यह आपको Amazon के अलावा Vijay Sales से ले सकते हैं।
हम जानते हैं कि आने वाले 9 दिन उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है, ऐसे में आपको या तो AC बचा सकता है या आपको इन गैजेट को अपना नया साथी बना लेना चाहिए। अगर आप अभी इन गैजेट के लिए ऑर्डर करते हैं तो आपको यह कल तक मिल जाने वाले हैं, ऐसे में आप गर्मी से बच सकते हैं। आप इन स्मार्ट गैजेट को अपने कारीबियों को गिफ्ट के लिए भी खरीद सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile