पैसे बचाने के लिए रेंट पर लेने वाले हैं AC..जान लें ये 3 बात, कहीं भट्टा ना बैठ जाए
अगर आप AC Rent करने वाले हैं तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
पैसा मचाने के बजाए आपका बिजली का बिल कहीं आपको रुला न डाले।
AC Rent करने से पहले कुछ जरूरी और मुख्य बातों को नोट कर लेना चाहिए।
समय जैसे जैसे बदल रहा है, वैसे वैसे तकनीकी भी उन्नत हो रही है। नए नए आइडिया बाजार में आते जा रहे हैं। हमने आजकल एक नए ही तरह के ट्रेंड को कुछ जगहों पर तेजी से बढ़ते देखा है। असल में, इस समय लोग नए AC को खरीदने के बजाए एक साल या महीने के रेंट पर एक पुराना AC घर ले आते हैं। इससे आपका पैसा बच जाता है, इसमें कोई दोराय नहीं है। असल में, AC रेंट पर देने वाले लोग आपसे आपके इलाके के अनुसार अलग अलग चार्ज लेते हैं। आपको भी 5000 रुपये सालाना से लेकर 10000 रुपये और उससे ज्यादा के प्राइस में भी AC एक साल के लिए रेंट पर मिल जाते हैं। इससे कुछ लोगों को फायदा होता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह बड़ी मुसीबत भी बन सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर AC Rent करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, इसके पहले हम आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए Rent वाला AC अच्छा ऑप्शन है और किन लोगों के लिए नहीं।
Surveyकिन लोगों के लिए बेस्ट है Rent वाला AC?
अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो आपको जाहिर तौर पर मकान मालिक की ओर से बहुत सी हिदायतें कमरा रेंट पर देने के साथ ही दे दी जाती हैं। इसमें घर में तोड़फोड़ आदि को भी शामिल किया जाता है। अब किराये दायर ऐसे में गर्मी से बचने के लिए या तो पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं जिससे कोई तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ती है और आसानी से कमरा या पूरा घर भी ठंडा हो जाता है, इसे आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी आसानी से ला ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सस्ते में एक जुगाड़ को तलाश रहे हैं तो आपको एक Rent वाले AC को खरीद लेना चाहिए। इसे आपको अपने साथ कहीं लाने के जाने की जरूरत नहीं और न ही बार बार एक नए AC को खरीदने की जरूरत नहीं है। बस आपको कुछ टाइम के लिए अपने मकान मालिक को मानना है कि वह आपको कमरे में इस रेंट वाले एसी को लगाने दे। इसके बाद आपका काम केवल और केवल 5000 रुपये से 10000 रुपये के बीच ही हो जाने वाला है, यह पैसा आपको एक सीजन के लिए यानि अगर व्यावहारिक तौर पर कहें तो 1 साल के लिए देने हैं।

यह अमाउन्ट एक बार देकर आपको अन्य सभी सुविधाएँ फ्री में और पूरी सीजन के लिए मिलने वाली हैं जैसे:
- आपको AC में गैस डलवाने के झंझट से मुक्ति मिल जाती है।
- अब रेंट करने के बाद AC में चाहे 10 बार एक सीजन में Gas की जरूरत पड़े, वो रेंट पर एसी देने वाला इसे भरेगा।
- किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।
- किसी भी वायर या पाइप के लिए पैसा देने की जरूरत नहीं है।
- कुल मिलाकर एक बार रेंट करने पर सारी समस्या रेंट पर AC देने वाले की होने वाली है।
यह भी पढ़ें: पुराना कूलर बन जाएगा AC का बाप..रापचिक हैं ये 3 जुगाड़
कैसे आपका भट्टा बीठा सकता है रेंट वाला एसी?

आपको यह भी ध्यान देना चाहिए कि अगर आपको एक बार पैसे खर्च करने के बाद एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको बिजली का बिल तो देना है तो इसी कारण आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपको ऐसा एसी रेंट पर लेना है जो कम बिजली की खपत करता हो। आप 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को रेंट कर सकते हैं, इसके अलावा एक अच्छी कंपनी का एसी भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेंट करने से पहले हर जरूरी सवाल आपको कर लेना चाहिए। ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं और अपना भट्टा बैठाने से बचा सकते हैं। कहीं आपको यह न लग रहा हो कि आपने तो एक बार के लिए एसी के पैसे दे दिए अब पूरे साल आराम लेकिन आपको यह भी देखना चाहिए कि आपका बिजली का बिल कितना आ रहा है। अगर आपको जरा भी फरक नजर आ रहा है तो आपको इस रेंट वाले एसी को तुरंत ही बदलने की मांग कर देनी चाहिए।


आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको AC रेंट करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गलत वेंडर से दूर रहे
आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना है कि आप जहां से एसी रेंट कर रहे हैं वह एक भरोसेमंद वेंडर होना चाहिए। अगर आप पैसे बचाने के चक्कर में किसी गलत वेंडर के चक्कर में पड़ जाते हैं तो इसके एसी के साथ आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको जब भी एसी रेंट करना है तो आपको सही वेंडर से ही इसे लेना चाहिए, यह आपको अच्छी कंडीशन और अच्छी रेटिंग वाले एसी ही रेंट पर देते हैं।

रेंट करते समय AC की कंडीशन का वीडियो बनाना ना भूलें
मैं आपको इसके लिए एक कहानी बताता हूँ। एक बार हम शिमला में घूमने के लिए अपने परिवार के साथ गए थे, तो हमने सोचा कि लोकल में घूमने के लिए बाइक रेंट कर ली जाएँ। अब हमने यह नहीं देखा या सोचा कि रेंट करते समय इस बाइक या स्कूटी का वीडियो बनाना बेहद जरूरी है। हमने वेंडर से बाइक और स्कूटी लिए और चल पड़े, शाम में वापिस आने पर उस वेंडर को दोनों ही बाइक और स्कूटी लौटाने पर उसका एक अलग ही बर्ताव देखने को मिला। असल में, वो हमपर झूठा इल्जाम लगा रहा था कि आप बाइक को कहीं मारकर ले आए हैं। क्योंकि वह एक जगह से दाबी हुई थी, लेकिन मैं ही उस बाइक को चला रहा था और ऐसा कुछ मेरे हुआ नहीं। ना ही किसी ने मुझे पारा कि बाइक दब जाए। वह इसी बात पर अड़ा रहा और उससे पीछा छुड़ाने के लिए मैंने उसे कुछ एक्स्ट्रा पैसे दिए। हालांकि, बाद में पास के ही कुछ लोगों ने मुझे बताया कि आपको वीडियो बनाना चाहिए था, ताकि आपके पास सबूत रहे कि बाइक सही थी कि नहीं।

लोकल्स कह रहे थे कि ये लूटेरे हैं और सभी लोगों के साथ ऐसा ही करते जो इनका वीडियो नहीं बनाते। इसके बाद मुझे यह क्लिक हुआ कि बात सही है, वीडियो न बनाने के कारण हमने यह देखना या समझा ही नहीं की वो झूठ बोल रहा था क्योंकि वह जानता था कि वीडियो बनाया नहीं है। अब वो कुछ भी बोले मानना होगा ही क्योंकि बाइक और स्कूटी उसी की है। यह रूल यहाँ Rent वाले AC पर भी लागू होता है। आपको रेंट वाला एसी लेते समय उसकी कंडीशन को ध्यान से देखना चाहिए और अगर आपको लगता है कि टूट-फूट है तो आपको वीडियो भी बनाना चाहिए, कहीं आप हमारे जैसे चक्कर में न फंस जाएँ।
यह भी पढ़ें: Cooling ही नहीं कर रहा घर में लटका AC.. मिनटों में चेक करें कहीं ये दिक्कत तो नहीं
अपने रूम के हिसाब से ही एसी रेंट करें

जैसे अप नए AC के साथ और लिए करते हैं आपको इस रेंट वाले एसी के लिए भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए। असल में, अगर आप रूम की क्षमता से छोटे AC को खरीद लेते हैं तो इसे कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय और ज्यादा मेहनत करनी होगी, ऐसे में आपका बिजली का बिल बड़े पैमाने पर बढ़ने वाला है। इससे आपको ही दिक्कत होने वाली है। इसी कारण अपने रूम के हिसाब से ही आपको एसी चुनना चाहिए।
वेंडर की मेंटेनेंस पॉलिसी को भी ध्यान से पढ़ लें

कई बार हमने देखा है कि बहुत से स्थान पर सब बातें केवल मौखिक तौर पर हो जाती हैं, इसके लिए कोई पॉलिसी आदि नहीं होती है, लेकिन अगर आपको बाद के किसी भी प्रॉब्लम को अभी सॉल्व कर देना है तो आपको वेंडर की मेंटेनेंस पॉलिसी को सही प्रकार से बढ़ लेना चाहिए। ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
सिक्युरिटी डिपॉजिट और इंस्टॉलेशन को लेकर भी बात करें

आपको रेंट वाले एसी को लेते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि पहले ही पता कर लेना चाहिए कि आप सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर कितना पैसा देने वाले हैं, इसके अलावा इंस्टॉलेशन के लिए क्या अलग से पैसे देने होंगे।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो जाहीर तौर पर आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। आराम से एक सीजन के लिए सस्ते में एक एसी को अपने घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करके आपके पैसे तो बचने वाले हैं कि साथ भी आपको अगर आप किराये पर रहते हैं तो एक सस्ता और बेहतरीन जुगाड़ भी मिल चुका है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!
यह भी पढ़ें: गर्मी को ‘जड़ से खत्म’ कर देगा ये 5 रुपये वाला आइटम.. कूलर को बना देगा पोर्टेबल Mini AC
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile