पुराना कूलर देने लगेगा नए AC वाली कूल एयर.. ये तीन जुगाड़ गर्मी कर देंगे छूमंतर
गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। आने वाला समय बेहद गर्म हो सकता है।
अगर आप AC ना खरीद पाएं तो आप Cooler को ही AC बना सकते हैं।
यहाँ 3 जुगाड़ दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप पुराने कूलर से AC वाली हवा ले सकते हैं।
AC गर्मियों के लिए एक वरदान की तरह है, हालांकि, कई बार एसी खरीदना बेहद ज्यादा महंगा हो सकता है। इसी कारण से हर साल AC की सेल से ज्यादा Air Cooler की सेल होती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि AC अफोर्ड करने वाले लोगों की संख्या यूं तो बढ़ रही है, लेकिन इसके बाद भी देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा Air Conditioner Afford नहीं कर सकता है। ऐसे में, वह सभी एयर कूलर को ही अपना साथ चुनते हैं। इसके साथ साथ देश में की लोग ऐसे भी हैं, जो कूलर को भी हर साल अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, ऐसे में पुराने कूलर के चलते फैन स्पीड कम हो जाने के कारण और पंप के सही प्रकार से काम न करने और घास के पुराने हो जाने के कारण आपका पुराना कूलर न चाहकर भी आपको गर्म हवा देना शुरू कर देता है। अब जब घर में ठंडक करने वाला एकमात्र सहारा ही आपको गर्म हवा देने लग जाए तो क्या किया जाए। आज बहुत से लोगों का यही सवाल होता है। ऐसे में आपकी मदद के लिए हमने तीन सबसे रामबाण और सबसे कारगर उपायों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में जो जुगाड़ दिए गए हैं, उन्हें अपनाकर आप अपने Cooler को AC जैसी ठंडी हवा देने वाला डिवाइस बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको करना क्या होगा।
Surveyयहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप क्या क्या कर सकते हैं। हमने तीन जुगाड़ की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में आपको गर्म हवा को अपने पुराने कूलर के द्वारा ही ठंडी करने की जानकारी आपको मिलने वाली है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
- कूलर की प्लेसमेन्ट ठीक करें।
- वैन्टिलेशन का खास ध्यान रखें।
- कूलर में नए पैड्स का इस्तेमाल करें।
आइए अब बारी बारी करके इन सभी जुगाड़ के बारे एम विस्तार से जानते हैं कि आखिर आपको क्या और कैसे करना है।

घर में किस जगह पर रखना चाहिए एयर कूलर?
सबसे पहले मैंने आपसे कहा है कि आपको अपने कूलर की प्लेसमेंट को सही करना है। की बार होता ये है कि आपका कूलर सूरज की तेज रोशनी के सामने रखा होता है, जिसे कूलर के अंदर का पानी गर्म हो जाता है। इसके बाद जब गर्म पानी मोटर के द्वारा पैड्स में जाता है तो उसके द्वारा आने वाली हवा तो जाहिर तौर पर गर्म होने वाली है। अब इस समस्या से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं। आपको करना मात्र इतना है कि आपको अपने कूलर को एक ऐसे स्थान पर रखना है, जहां सूरज की डायरेक्ट लाइट नहीं आती है। अगर आपके पास ऐसा स्थान नहीं है तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप जहां कूलर को रख रहे हैं, उसे कैसे भी आपको सूरज की लाइट से बचाना है। आप शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करके कूलर का पानी गर्म नहीं होने वाला है, इसके बाद उससे आने वाली हवा आपको ठंडी ही मिलने वाली है।
वैन्टिलेशन का खास ध्यान रखना जरूरी
जब आप अपने कूलर को सही जगह पर रख चुके या उसपर शेड लगा चुके तो आपको करना ये है कि अपने कमरे या घर में वेंटिलेशन को चेक करना है। यह बेहद ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और आपके कमरे में वेंटिलेशन के लिए कोई जगह नहीं है तो आपको या सुनिश्चित करना चाहिए कि आपको कमरे के दरवाजे या किसी खिड़की से हवा के बाहर जाने की भी जगह बनानी चाहिए। इसका मतलब ही कि अगर आपने Air Cooler को सही स्थान पर रखा है तो जाहीर तौर पर आपको ठंडी हवा मिलने वाला है। इतना ही नहीं, अगर आपने वेंटिलेशन के लिए भी कमरे या गहरे में जगह लो रखा है तो आपको कुछ ज्यादा ही ठंडी हवा मिलने वाली है। ये ट्रिक आपके एक पैसे को भी खर्च नहीं होने देती है। लेकिन जाहीर तौर पर आपको राहत जरूर देती है।

पैड्स को तुरंत बदल दें
अगर हवा के वेंटिलेशन के अलावा आपको कूलर के प्लेसमेंट से कोई दिक्कत नहीं है तो आपको किसी अन्य समस्या को तलाशना चाहिए। असल में, आप तीसरे और सबसे प्रभावी जुगाड़ की ओर जा सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको अपने कूलर के पैड्स को जाँचना चाहिए। अगर यह पुरानी घास को भी लगाए हुए हैं तो आपको आज ही इसे बदल देना चाहिए। आप नए जमाने के पैड्स यानि HoneyComb Pads का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल करना आपके लिए इसलिए भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह पानी को लंबे समय तक अपने में स्टोर करके रखते हैं और जब फैन लंबे समय तक चलता रहता है तो यह पीछे से उसे गीले पैड्स होने के चलते ठंडी हवा देने का काम करते रहते हैं।
अगर काम नहीं आए ये उपाय तो..
अब यहाँ एक बाद सवाल यह उठता है कि अगर किसी भी कारण से यह कोई भी उपाय काम नहीं आ रहा है तो आपको क्या करना चाहिए। असल में, आप अपने एयर कूलर की मोटर की जांच करा सकते हैं। अगर इसमें आपको कोई दिक्कत आती है, इसे सही करवाया जा सकता है। इसके अलावा आपको पंखुड़ियों के भी जांच कर लेनी चाहिए, अगर यह सही नहीं है तो इन्हें भी चेंज कर देना चाहिए। ऐसा करके आपका कूलर आपको ठंडी से ठंडी हवा देना शुरू कर देने वाला है। हालांकि। पंखुड़ी का ठंडी हवा से कोई लेना देना नहीं है, यह तो आप तक केवल हवा को पहुंचाने का एक जरिया है जो मुझे लगता है कि सबसे जरूरी भी है।
आर्टिकल में इस्तेमाल हुई इमेज AI से निर्मित हैं।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: देखें दोनों OnePlus Phones में कौन विजेता
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile