AC का बिल लगा रहा जेब की वाट..बिजली का बिल आधा कर देंगे ये 5 जुगाड़

HIGHLIGHTS

क्या AC आपकी जेब की वाट लगा रहा है?

AC चलाने के बाद बिजली के बढ़ते बिल को कैसे कम किया जाए?

ये 5 जुगाड़ आपके बिजली के बिल को आधार करने में मदद कर सकते हैं।

AC का बिल लगा रहा जेब की वाट..बिजली का बिल आधा कर देंगे ये 5 जुगाड़

गर्मियाँ बढ़ रही हैं, सभी ने अपने घरों में AC चलाना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का AC चलाने के बाद बिजली का बिल भी आ चुका है। कुछ को बिल देखकर धक्का लगा और कुछ ने तो अपने AC को फिर से बंद करने की तैयारी कर ली है। असल में, बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशान बनता जा रहा है, ऐसे में एक नई मुसीबत के तौर पर AC सभी के सामने काल बनकर खड़ा है। AC बिजली की खपत नहीं करता ऐसा कह सकते हैं कि यह बिजली को चूसता है। अब जब AC बिजली को चूसता है तो जाहीर है कि बिजली का बिल आपकी साँसों को रोकने का काम कर सकता है। इस समय उत्तर भारत में सभी इस समस्या की चपेट में आ चुके हैं और नए नए तरीके तलाश रहे हैं, जो कहीं न कहीं बिजली के बिल को कुछ कम दें। हालांकि, आज हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि आप अपनी बिजली के बिल को आधा कैसे कर सकते हैं। अगर आप नियम से यहाँ बताए गए जुगाड़/उपाय अपनाते हैं तो जाहिर तौर पर आप अपने बिजली के बिल को कम जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आप किन 5 उपायों को अभी से अपनाना शुरू कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप चाहते हैं कि बिजली की बिल आपके जेब की वाट न लगा दे तो आपको कुछ घरेलू उपाय ही अपनाने चाहिए। असल में, जब जब AC चलाने में जल्दबाजी बरती जाती और इसका सही से ध्यान नहीं रखा जाता है तो इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है। जाहिर है कि AC को अपना काम सही से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। ऐसे में, मेहनत बिजली के बिल में ट्रांसफर हो जाती है। अब आप सही प्रकार से समझ चुके होंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा हूँ। अब जिन उपायों के बारे में मैं आपको बताने जा प्रयास कर रहा था उन्हें आप सही प्रकार ए समझ पाने वाले हैं।

  • टेम्परेचर का खास ध्यान रखें
  • AC के साथ पंखे का भी इस्तेमाल करें
  • AC की साफ-सफाई और रखरखाव में कोई लापरवाही ना बरतें
  • गर्मी को कमरे के अंदर आने से रोकने का प्रयास करें
  • AC के सभी स्मार्ट मॉडस का इस्तेमाल करें

आइए अब इन सभी बिंदुओं पर एक एक करके नजर डालते हैं और समझते हैं कि आखिर कैसे इनका इस्तेमाल करके आप बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। नीचे आप सभी बिंदुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

टेम्परेचर का खास ध्यान रखें

सबसे पहले AC से जुड़े जुगाड़ के तौर पर आपको अपने AC को सही टेम्परेचर पर सेट करना चाहिए। असल में अगर आप चाहते हैं कि आपका AC आपको सही कूलिंग देता रहे और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे तो आपको इसे 24 डिग्री से 26 डिग्री पर ही चलाना चाहिए। ऐसा करके आप एनर्जी एफिसिएन्सी कर सकते हैं, इसलिए सबसे पहले अगर आप अपने AC को बेहद ही कम यानि 16-20 टेम्परेचर पर सेट करके रखते हैं तो यह बिजली की ज्यादा खपत करता है। असल में, इससे यह कमरे को बेहद जल्दी ठंडा करने की जुगत में लग जाता है और ऐसा करने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा बिजली चाहिए होती है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल बेहद ही कम आए और आप AC का मज़ा वैसे ही लेते रहें तो आप जानते हैं कि आपको किस टेम्परेचर पर अपने AC को चलाना है।

यह भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी आधा आएगा बिजली बिल.. ये 5 देसी जुगाड़ हैं धांसू

AC के साथ पंखे का भी इस्तेमाल करें

आपको यह भी तय करना होगा कि आप कितने घंटे AC चला रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर आप पूरे कमरे में कूलिंग लेना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका एसी भी सही प्रकार से लंबे समय तक काम करता रहे और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहे तो आपको एसी के साथ पंखे को भी चलाना चाहिए। ऐसा करके आप पूरे कमरे में कूलिंग के सकते हैं और कूलिंग को हर कोने तक भी ले सकते हैं। इस उपाय में अगर आप AC को उदाहरण के लिए 3 घंटे के लिए चलाते हैं तो फैन के साथ यह लंबे समय तक आपको ठंडी हवा देता रहने वाला है। ऐसा करके भी आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

AC की साफ-सफाई और रखरखाव में कोई लापरवाही ना बरतें

यह सबसे जरूरी चीज है। अगर आप अपने AC को साफ रखते हैं तो यह सही से काम करता है। मानकर चलिए कि आपके एसी का फ़िल्टर लंबे समय से साफ नहीं हुआ है और इसे आपको कूलिंग देने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है तो जाहिर है कि यह ज्यादा बिजली खाएगा, ऐसे ही अगर आपके एसी का आउटडोर यूनिट भी साफ नहीं है तो यह भी ज्यादा से ज्यादा बिजली खाने वाला है। इसी कारण आपको समय समय पर अपने एसी के फ़िल्टर को साफ करते रहना चाहिए। इसके लिए आपको किसी टेक्नीशियन की जरूरत भी नहीं होती है। आप दोनों ही यूनिट को अपने आप से साफ कर सकते हैं। हालांकि, अगर एसी में इसके अलावा कोई और चीज को देखने की जरूरत है तो आपको एक अनुभवी मकेनिक को जरूर बुला लेना चाहिए। कुलमिलाकर जितना आपका एसी साफ रखने वाला है उतना ही यह ज्यादा बेहतर कूलिंग देगा और बिजली के बिल को भी कम करके रखेगा।

गर्मी को कमरे के अंदर आने से रोकने का प्रयास करें

यह टेकनिकल बिन्दु नहीं है, इसके बाद भी आपको इसका ध्यान रखना चाहिए। आप जितना ज्यादा से ज्यादा अपने कमरे में गर्मी को आने से रोकेंगे AC को इस रूम को ठंडा करने के लिए उतनी ही कम मेहनत करनी होगी। अब जब मेहनत कम तो बिजली का बिल भी कम। यह तो बेहद ही सिम्पल है। आप इस जुगाड़ को अपनाकर आसानी से अपने कमरे को कम बिजली में ठंडा रख सकते हैं। अब इसके लिए आप जो भी कर सकते हैं। आपको सब कर लेना चाहिए। जैसे आपको अपने कमरे में आने वाली हीट को दूर करने के लिए Exaust Fan को इस्तेमाल करना चाहिए। मोटे परदे भी इस्तेमाल में लिए जा सकते हैं। आप अगर टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो आपको कोटिंग करवा लेनी चाहिए, इसके अलावा आपको डायरेक्ट सनलाइट को घर में आने से किसी भी प्रकार से रोकना होगा। ऐसा करके आप जानते हैं कि क्या होने वाला है।

AC के सभी स्मार्ट मॉडस का इस्तेमाल करें

यह भी एक जरूरी बिन्दु है। आजकल AC बड़े ही अड्वान्स हो गए हैं। नए नए फीचर्स के साथ आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए। आपको स्लीप मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप पूरी रात एसी के कारण खर्च होने वाली बिजली की खपत को रोक सकते हैं। क्योंकि जाहिर तौर पर AC इस मोड के इस्तेमाल में लेने से अपने आप ही टेम्परेचर को अजस्ट करता है और एसी बिजली की खपत को कम कर देता है। इसके अलावा आप टाइमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से एक निर्धारित समय पर आने के बाद अपने आप ही बंद हो जाने वाला है। अब जब एसी बंद ही जाएगा तो आपको बिजली के बिल को टेंशन भी नहीं होने वाली है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पुराना ‘जर्जर कूलर’ देने लग पड़ेगा AC वाली कूल एयर.. ये 5 तरीके बना देंगे शिमला

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo