UPI में बड़ा बदलाव! अब बिना इंटरनेट एक टैप में होगी ऑनलाइन पेमेंट, NPCI ने लॉन्च किया ये धमाका फीचर

UPI में बड़ा बदलाव! अब बिना इंटरनेट एक टैप में होगी ऑनलाइन पेमेंट, NPCI ने लॉन्च किया ये धमाका फीचर

भारत में UPI पेमेंट सिस्टम को और आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब यूजर्स को जल्द ही बिना मोबाइल इंटरनेट के UPI पेमेंट करने की सुविधा मिल सकती है। National Payments Corporation of India (NPCI) ने NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन और POS टर्मिनल के लिए UPI Tap & Pay पेश किया है। इसके साथ ही UPI Help को आगे बढ़ाते हुए AI आधारित MyUPI सर्विस भी लॉन्च की गई है। दोनों सेवाओं को 10 सितंबर को मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 में RBI गवर्नर ‘संजय मल्होत्रा’ ने पेश किया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UPI Tap & Pay से बिना मोबाइल इंटरनेट करें पेमेंट

NPCI के मुताबिक, UPI Tap & Pay की मदद से यूजर्स NFC-इनेबल्ड POS टर्मिनल पर स्मार्टफोन टैप करके भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए फोन में मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। यूजर को सिर्फ स्मार्टफोन अनलॉक करके उसे POS मशीन पर टैप करना होगा। ट्रांजैक्शन के लिए फोन के मोबाइल डेटा के बजाय POS टर्मिनल के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह सुविधा कई तरह के UPI अकाउंट्स को सपोर्ट करेगी, जिसमें RuPay Credit Card on UPI भी शामिल है। यूजर्स 5,000 रुपये तक का भुगतान बिना UPI PIN डाले कर सकेंगे। वहीं, इससे ज्यादा रकम के ट्रांजैक्शन के लिए POS टर्मिनल पर UPI PIN दर्ज करना जरूरी होगा।

AI से लैस है MyUPI

NPCI ने MyUPI को अपने Small Language Model FiMI पर आधारित AI-पावर्ड सर्विस के तौर पर पेश किया है। इसका मकसद यूजर्स को अलग-अलग UPI ऐप्स और बैंकों में मौजूद UPI ट्रांजैक्शन और AutoPay मैंडेट्स की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराना है।

MyUPI में Safety Switch नाम का फीचर भी दिया जाएगा। अगर यूजर को लगता है कि उसका अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हो गया है, तो वह इस सुविधा के जरिए UPI डेबिट ट्रांजैक्शंस को डिक्लाइन करने की रिक्वेस्ट कर सकेगा। इसके अलावा UPI Number Delink फीचर के जरिए यूजर्स अपने मोबाइल नंबर को UPI पेमेंट रिसीव करने से अलग कर सकेंगे।

पेमेंट से पहले मिलेगी रिसीवर की जानकारी

MyUPI यूजर्स को पेमेंट करने से पहले रिसीवर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। NPCI के अनुसार, Payee Context-based Information के जरिए भुगतान से पहले रिसीवर के बारे में अतिरिक्त जानकारी देखी जा सकेगी।

वहीं, Automated Chargeback Processing की मदद से एलिजिबल ट्रांजैक्शंस के लिए रियल-टाइम चार्जबैक बनाया जा सकेगा। Transaction Replay फीचर यूजर्स को किसी पुराने पेमेंट को दोबारा करने की सुविधा देगा और इसके लिए वे किसी भी UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

24×7 मिलेगा मल्टीलिंगुअल सपोर्ट

MyUPI में 24×7 मल्टीलिंगुअल कस्टमर सपोर्ट भी दिया जाएगा। यूजर्स सेल्फ-सर्विस इंटरफेस के जरिए अपनी समस्याओं और रिक्वेस्ट को हैंडल कर सकेंगे। NPCI का कहना है कि यह सिस्टम बैंकों और UPI ऐप्स को भी कस्टमर रिक्वेस्ट्स को ज्यादा प्रभावी तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: iPhone Duo के 5 तगड़े फीचर्स, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर A20 Pro चिपसेट तक, जानिए क्या है खास

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile