iPhone Duo के 5 तगड़े फीचर्स, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर A20 Pro चिपसेट तक, जानिए क्या है खास

HIGHLIGHTS

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, अनफोल्ड होने पर मिलेगा 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले।

A20 Pro चिपसेट और iOS 27 के साथ दमदार परफॉर्मेंस का दावा।

48MP डुअल कैमरा, डुअल बैटरी आर्किटेक्चर और टाइटेनियम Grade 5 फ्रेम जैसे फीचर्स।

iPhone Duo के 5 तगड़े फीचर्स, 7.6 इंच डिस्प्ले से लेकर A20 Pro चिपसेट तक, जानिए क्या है खास

जैसा कि हम सभी जानते हैं 2 दिन पहले हुए एप्पल के ‘Surprise and Shine’ लॉन्च इवेंट में कंपनी ने अपने 3 तगड़े फ़ोन iPhone 18 Pro, iPhone18 Pro Max और यहां तक कि एप्पल का सबसे पहला फोल्डेबल डिवाइस iPhone Duo भी लॉन्च किया है। देखा जाए तो फोल्डेबल डिवाइस के सेगमेंट में iPhone Duo अब तक का सबसे मेहेंगा फोल्डेबल डिवाइस लिस्ट किया गया है। iPhone Duo के सबसे छोटे वैरिएंट कि भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये, और टॉपमोस्ट वैरिएंट कि कीमत 4.50 लाख रुपये है। अगर आप भी एप्पल के इस दमदार हेंडेस्ट को अपने घर लाने कि सोच रहे हैं तो पहले ज़रा इसके कुछ ख़ास फीचर्स पर अपनी नज़र डाल लीजिये। इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको इस फ़ोन के 5 सबसे तगड़े फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iPhone Duo एप्पल का सबसे पहला फोल्डेबल डिवाइस है जिसको अनफोल्ड करने के बाद एक बड़ी सी सुपर स्क्रीन मिलती है। यह फोल्डेबल हेंडसेट पासपोर्ट स्टाइल हेंडसेट के नाम से भी मशहूर है। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि हाल ही में सैमसंग ने भी अपना फोल्डेबल हेंडसेट Samsung Galaxy Z Fold 8 भारतीय बाज़ार में लांच किया था सैमसंग के इस फ्लैगशिप फ़ोन को 1.75 लाख रुपये कि कीमत में लाया गया था। इस हिसाब से एप्पल के iPhone Duo और सैमसंग के Samsung Galaxy Z Fold 8 में ठीक सवा लाख रुपये का अंतर है।हम जानते हैं कि अब आप बेसब्री से iPhone Duo उन 5 तगड़े फीचर्स को जानने के लिए बेकाबू बैठे हैं, तो ज़रा अपने दिल को थाम लीजिये और हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

iPhone Duo का सॉलिड डिजाइन 

एप्पल के इस फोल्डेबल डिवाइस का सबसे यूनीक फीचर तो इसका दमदार डीज़ाइन ही है, इस फ़ोन का डीज़ाइन ही इसे और स्मार्टफोन्स के मुकाबले ख़ास और एक नया लुक देता है। बात करें अगर इसके डिस्प्ले कि तो इसमें 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले है जो इस फ़ोन को बहुत ही कॉम्पैक्ट बनता है। अगर आप इस स्मार्टफोन को एक बार फोल्ड करते हैं तो यह बहुत ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा और एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला फ़ोन बन जाएगा। इस फ़ोन की आउटर स्क्रीन के ज़रिये ही आप व्हाट्सप्प पर मैसेजिस शेयर कर सकेंगे और अन्य एप्प्स भी चला सकेंगे। वहीं अगर इस फ़ोन को अनफोल्ड करते हैं, तो यह फ़ोन अब तक का सबसे बड़ा और सबसे पतला iPhone बन जाता है। अनफोल्ड होने के बाद इसका डिस्प्ले 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले बन जाता है। अगर इसके डिस्प्ले कि तुलना iPhone18 Pro Max के डिस्प्ले से की जाए तो इस मुकाबले iPhone Duo का डिस्प्ले 50 पर्सेंट ज़्यादा बड़ा है।

चिपसेट और iOS 27 को बड़े डिस्प्ले के लिए बनाया

Apple iPhone Duo कंपनी द्वारा निर्मित A20 Pro चिपसेट से लैस है। इस चिपसेट का निर्माण 2 नैनोमीटर पर प्रोसेस करके हुआ है। इतना ही नहीं, बल्कि कंपनी ने इस चिपसेट में कस्टम वेपर चैंबर थर्मल सिस्टम दिया है। ये चिपसेट iPhone 18 Pro में भी उपलब्ध है।

iPhone Duo का कैमरा भी है ख़ास

iPhone Duo में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम, और सेकंडरी कैमरा में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है। फ़ोन के अल्ट्रावॉइड कैमरे में 120डिग्री फील्ड व्यू कैप्चर का सपोर्ट मिलता है। इस फ़ोन का कैमरा बहुत ही शार्प, डिटेल्ड और उम्दा फोटोज़ क्लिक करता है।

डुअल बैटरी आर्किटेक्चर

बैटरी पैक को पहले के मुताबिक और भी शानदार बनाने के लिए iPhone Duo में डुअल सेल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इस बात का आधिकारिक तौर पर दावा करती है कि iPhone कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद 24 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है। इतना ही नहीं, बल्कि कंपनी इस बात का भी दावा करती है कि इनर डिस्प्ले पर यह फ़ोन 31 घंटे तक और कवर डिस्प्ले पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम देता है। सिर्फ 20 मिनट में ही यह फ़ोन 50 परसेंट तक चार्ज हो जाता है।

ड्यूरेबिलिटी का भी रखा ख़ास ध्यान

Apple ने iPhone Duo में ड्यूरेबिलिटी का भी ख़ास ध्यान रखा है। अक्सर लोगों का ड्यूरेबिलिटी को लेकर अहम सवाल रहता है, जिसपर कंपनी ने एक बहुत ही अच्छा काम किया है। कंपनी ने बताया है कि iPhone Duo में टाइटेनियम ग्रेड 5 फ्रेम और हिंज का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से इस फ़ोन को शानदार ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Apple के नए iPhone की कीमत ने उड़ाए होश! 4.5 लाख तक पहुंचा दाम, Watch और AirPods के भी रेट जानें



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile