कर लो लोटपोट होने की तैयारी.. ‘बनराकस-बिनोद’ पंचायत-5 में फिर फुलेरा के सिर में करेंगे दर्द, सचिव की कैसे बचाएंगे जान

HIGHLIGHTS

पंचायत सीजन 5 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

असल में, Panchayat Season 5 की रिलीज डेट का हिंट इस समय इंटरनेट पर चारों ओर छाया हुआ है

। देखें आखिर कब और किस प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने जा रहा पंचायत-5।

कर लो लोटपोट होने की तैयारी.. ‘बनराकस-बिनोद’ पंचायत-5 में फिर फुलेरा के सिर में करेंगे दर्द, सचिव की कैसे बचाएंगे जान

भारतीय ओटीटी जगत में सादगी, देसी अंदाज और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सचिव जी, प्रधान जी, विकास और प्रहलाद चा की जुगलबंदी के दीवाने दर्शक लंबे समय से इसके पांचवें सीजन की बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने खुद खुलासा कर दिया है कि ‘पंचायत सीजन 5’ कब तक स्क्रीन पर दस्तक दे सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अभी तक चार सफल और सुपरहिट सीजन्स के बाद फुलेरा गांव की राजनीति और सचिव जी के संघर्ष की गाड़ी अब किस मोड़ पर मुड़ने वाली है, डायरेक्टर ने इसकी एक झलक भी शेयर की है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या क्या डिटेल्स पंचायत सीजन 5 को लेकर इंटरनेट पर इस समय आ चुकी हैं।

कब तक रिलीज हो सकता है ‘पंचायत सीजन 5’?

पंचायत के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि नए सीजन पर तेजी से काम चल रहा है। डायरेक्टर के अनुसार, पंचायत सीजन 5 की शूटिंग के बाद फिलहाल एडिटिंग का काम चल रहा है। हालांकि मेकर्स ने अभी किसी एक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दीपक कुमार मिश्रा ने साफ किया कि पंचायत 5 का नया सीजन अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास दर्शकों के बीच आ सकता है।

कैसी होगी सीजन 5 की कहानी?

चौथे सीजन के अंत में फुलेरा गांव में प्रधानी के चुनाव का जो सस्पेंस बना था, पांचवें सीजन में उसके बाद के नतीजों का असर देखने को मिलेगा। डायरेक्टर ने खुलासा किया कि कहानी में चुनाव खत्म हो चुके हैं और प्रधान जी (रघुबीर यादव) को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नए सीजन में दिखाया जाएगा कि सत्ता हाथ से निकल जाने के बाद प्रधान जी की जिंदगी कैसे आगे बढ़ती है, वे गांव में किस तरह से पेश आते हैं और विरोधी खेमे की जीत के बाद फुलेरा का माहौल कैसे बदलता है।

सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की नौकरी, उनकी आगे की पढ़ाई और फुलेरा के बदले हुए हालात में उनके रिश्ते किस दिशा में जाते हैं, इस पर भी कहानी का मुख्य फोकस रहेगा।

‘पंचायत’ का अब तक का सफर और स्टारकास्ट

साल 2020 में द वायरल फीवर (TVF) और अमेजन प्राइम वीडियो की साझेदारी में आई ‘पंचायत’ ने शहरी चकाचौंध से दूर एक छोटे से गांव फुलेरा की समस्याओं, कॉमेडी और मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से पेश किया था। कहानी के केंद्र में जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी/सचिव जी) हैं, जो अच्छी नौकरी न मिलने पर मजबूरी में ग्राम पंचायत सचिव बनते हैं।

इस सीरीज को चंदन कुमार ने लिखा है। वहीं रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय (विकास), फैसल मलिक (प्रहलाद), सुनीता राजवार (क्रांति देवी), दुर्गेश कुमार (भूषण/बनराकस), अशोक पाठक (विनोद) और पंकज झा (विधायक जी) जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से इसे कल्ट क्लासिक बना दिया है।

पहले के सभी सीजन्स की तरह ‘पंचायत सीजन 5’ का प्रीमियर भी सीधे Amazon Prime Video पर ही होगा।

यह भी पढ़ें: Drishyam 3: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा ट्रेलर, जानें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की पूरी डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile