Drishyam 3: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगा ट्रेलर, जानें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की पूरी डिटेल्स
अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘Drishyam: The Conclusion’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान करके फैंस का इंतजार और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अजय देवगन और उनके परिवार की झलक दिखाने वाला नया पोस्टर भी रिलीज़ किया गया है।
SurveyDrishyam 3 की रिलीज़ डेट
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज गांधी जयंती के मौके पर रखी गई है। अजय देवगन के अलावा इसमें तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस दिन आएगा Drishyam 3 का ट्रेलर
मेकर्स ने शनिवार को घोषणा की कि ‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर 9 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के साथ शेयर किए गए पोस्टर में विजय सालगांवकर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में पूरा परिवार तनाव में नजर आ रहा है।
अजय देवगन ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “Sawaal, ab bhi wahi hain. Par jawaab, ab aur bhi nazdeek. Trailer out on 9th September. #DrishyamTheConclusion in cinemas 2nd October.”
ट्रेलर की घोषणा सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने विजय सालगांवकर के किरदार को लेकर उत्साह जताया और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही।
क्या है ‘Drishyam’ की कहानी?
फ्रेंचाइजी की कहानी गोवा में रहने वाले एक सामान्य परिवार के व्यक्ति विजय सालगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक हत्या की घटना उसके घर और परिवार को मुश्किल हालात में पहुंचा देती है। अपने परिवार को पुलिस जांच और कानून की कार्रवाई से बचाने के लिए विजय हर संभव कोशिश करता है।
अब तीसरे पार्ट में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और विजय के सामने कौन-सी नई चुनौती आएगी, इसका खुलासा फिल्म के ट्रेलर और रिलीज के बाद ही होगा।
‘Drishyam 3’ की स्टारकास्ट
अजय देवगन तीसरी फिल्म में फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे। तब्बू एक बार फिर IG मीरा देशमुख के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि श्रिया सरन विजय की पत्नी नंदिनी की भूमिका दोहराएंगी। रजत कपूर महेश देशमुख के किरदार में नजर आएंगे। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फ्रेंचाइजी में महत्वपूर्ण नए किरदारों के साथ शामिल हुए हैं। इशिता दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। ‘Drishyam: The Conclusion’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Poco X8 vs Realme 16T: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
