OTT This Week: आ रही वो बड़ी मूवी..जिसका था सबको इंतजार, इस हफ्ते एक्शन भरपूर, जानें टॉप रिलीज

OTT Releases This Week: दिसंबर का दूसरा हफ्ता मूवी लवर्स के लिए किसी सरप्राइज पार्टी से कम नहीं है. इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बाढ़ आ गई है. अगर आप वीकेंड पर घर बैठकर 'बिंज-वॉच' करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास ऑप्शन्स की कमी नहीं होगी. खासतौर पर जिस मूवी का सबसे ज्यादा था वह भी OTT पर आ रही है.
हम बात कर रहे हैं ब्रेड पिट की 'F1' मूवी की. इसके अलावा दुलकर सलमान की 'कांथा' और जेम्स गन की 'सुपरमैन' से लेकर कुणाल खेमू की कॉमेडी तक, इस हफ्ते हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. आइए, आपको इस हफ्ते OTT पर आने वाली बेस्ट मूवी और वेब-सीरीज की लिस्ट बताते हैं. ये सभी JioHotstar, Netflix, ZEE5 और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी.
कहां देखें- JioHotstar
जेम्स गन की फिल्म 'सुपरमैन', जिसमें डेविड कोरेंसवेट, राचेल ब्रोसनाहन और निकोलस हॉल्ट हैं, आज 11 दिसंबर, 2025 से JioHotstar प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. इस सुपरहीरो-एक्शन फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था और इसकी IMDb रेटिंग 7.1 है.
कहां देखें- Netflix
सेल्वमणी सेल्वराज के निर्देशन में बनी 'कांथा', जिसमें दुलकर सलमान, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती हैं, कल 12 दिसंबर, 2025 से Netflix पर रिलीज होगी. दुलकर के फैंस के लिए यह एक मस्ट-वॉच है.
कहां देखें- ZEE5
'साली मोहब्बत' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन टिस्का चोपड़ा ने किया है. इसमें राधिका आप्टे और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फैंस इस फिल्म को 12 दिसंबर से Zee5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे. खास बात यह है कि यह मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर, स्टेज 5 प्रोडक्शन के तहत बनी है.
Single Papa
कहां देखें- Netflix
इशिता मोइत्रा और नीरज उधवानी की 'सिंगल पापा' में कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा और नेहा धूपिया अहम किरदारों में हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 12 दिसंबर को Netflix स्क्रीन पर आने वाली है.
F1: The Movie
कहां देखें- Apple TV
मोटरस्पोर्ट ड्रामा 'F1: The Movie', जिसमें अमेरिकी अभिनेता ब्रेड पिट और डैम्सन इद्रिस हैं, 12 दिसंबर, 2025 से Apple TV पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी. रेसिंग के शौकीनों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार लोग काफी लंबे समय से कर रहे थे.
The Great Shamsuddin Family
कहां देखें- JioHotstar
कॉमेडी ड्रामा 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली', जिसमें कृतिका कामरा, शीबा चड्ढा और श्रेया धनवंतरी हैं, इस शुक्रवार, 12 दिसंबर को JioHotstar पर रिलीज हो रही है. अनुषा रिजवी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक लेखिका की कहानी है जो पारिवारिक अराजकता (family chaos) के बीच अपनी सबसे महत्वपूर्ण डेडलाइन से निपटती है.
Real Kashmir Football Club
कहां देखें- SonyLIV
यह स्पोर्ट्स ड्रामा 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' दो पुरुषों की सच्ची कहानी से प्रेरित है जिन्होंने निराशा को चुनौती दी और एक खेल को एक आंदोलन में बदल दिया जिसने क्षेत्र को एकजुट किया. यह स्पोर्ट्स ड्रामा अभी SonyLIV प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो रहा है.
