WhatsApp Tips & Tricks: अपने आप फोन की गैलरी में सेव हो रही फोटो-वीडियो? आज ही बदल दें ये सेटिंग

WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स को ऐड करता रहता है. इस वजह से यह काफी लोकप्रिय भी है. इसमें एक फीचर से मीडिया फाइल जैसे इमेज, वीडियो और डॉक्यूमेंट सीधे आपके फोन की गैलरी में सेव हो जाते हैं. यह अच्छा फीचर है लेकिन इसकी वजह से फोटो की मेमोरी भी भर जाती है.
इसके अलावा WhatsApp से सेव हुई सारी फाइल आपकी गैलरी के लायक भी नहीं होती है. हालांकि, यूजर्स के पास इसको बंद करने या मैनेज का ऑप्शन होता है. हम आपको बताने जा रहे हैं आप किस तरह गैलरी में सेव होने वाली फाइल को मैनेज कर सकते हैं या कंट्रोल कर सकते हैं.
ये रहा तरीका
यदि आप नहीं चाहते कि WhatsApp मीडिया फाइलें आपकी गैलरी में अपने आप सेव हों तो इसके लिए आपको WhatsApp की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको वॉट्सऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करना होगा.
यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे इसमें से आपको चैट वाले ऑप्शन पर टैप करना है. इसके बाद मीडिया विजिबिलिटी के ऑप्शन को ऑफ कर दें. इससे आपकी मीडिया फाइल फोन की गैलरी में नहीं दिखेगी. आपको बता दें इस बदलाव से पहले से डाउनलोड मीडिया फाइल पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
पर्सनल चैट के लिए ऐसे करें सेटिंग
अगर आप किसी का WhatsApp चैट या ग्रुप के मीडिया को सेव होने से रोकना चाहते हैं तो आपको दूसरे तरीके से यह करना होगा. इसके लिए आपको पर्सनल चैट या ग्रुप ओपन करना होगा. इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री डॉट के ऑप्शन पर क्लिक करें. अगर आप पर्सनल चैट के लिए यह सेटिंग करना चाहते हैं तो 'View Contact' के ऑप्शन पर टैप करें. अगर ग्रुप के लिए सेटिंग में बदलाव करना चाहते हैं तो 'Group Info' के ऑप्शन पर टैप करना होगा.
इसके बाद आपको मीडिया विजिबिलिटी के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे बंद करना होगा. इससे किसी खास ग्रुप या यूजर से आने वाले मीडिया फाइल अपने आप गैलरी में सेव नहीं होंगे. लेकिन बाकी के चैट से आने वाले मीडिया फाइल गैलरी में सेव होते रहेंगे. इसी प्रोसेस से आप इस ऑप्शन को डिसेबल भी कर सकते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile