मोदी सरकार ने Telegram पर लगाया ताला! इन 14 देशों में पहले से बैन है मैसेजिंग एप टेलीग्राम
मोदी सरकार की ओर से Telegram को बैन कर दिया गया है।
इस बैन का कारण NEET की परीक्षा बताया जा रहा है।
14 देशों में Telegram पहले से ही बैन है, देखें इनकी लिस्ट।
व्हाट्सएप के जैसे ही Telegram भी दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। मैसेजिंग एप को इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी बड़ी ज्यादा है। हालांकि, इस समय एप का समय कुछ सही नहीं चल रहा है। इसी कारण इंडिया में Modi सरकार की ओर से टेलीग्राम एप को अस्थायी तौर पर बैन कर दिया गया है। यह बैन Telegram पर 22 जून तक लागू रहने वाला है। यूं को ऐप अपने आप को इंक्रिप्टेड कहता है लेकिन इसके बाद भी अलग अलग देशों में सरकारों की ओर से इसके खिलाफ कुछ बड़े कदम उठाए गए हैं। उदाहरण के लिए इंडिया में इसे इस समय बैन किया गया है, लेकिन दुनिया के 14 अलग अलग देशों में भी मैसेजिंग एप को स्थायी या अस्थायी तौर पर बैन किया हुआ है। आज हम इन सभी देशों के बारे में जानकारी लेने वाले हैं।
Surveyभारत में बैन हुआ Telegram, क्या है कारण?
Telegram को Modi सरकार की ओर से बैन कर दिया गया है। हालांकि, यह बैन आजीवन के लिए नहीं है। यह मात्र 22 जून तक के लिए लगाया गया है। इसके पीछे का कारण अगर देखा जाए तो ऐसा कहा जा रहा है कि इसपर गलत विज्ञापन और NEET की फिर से होने वाली परीक्षा के लीक आदि है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसका मैसेज एडिटिंग फीचर भी 30 जून तक के लिए बंद किया जा रहा है। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इंडिया में ही बैन नहीं है Telegram, इन 14 देशों में भी नहीं चलता
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Telegram को मात्र भारत में ही बैन नहीं किया गया है, इसपर 14 देशों में भी स्थायी और अस्थायी पाबंदियाँ हैं। कुछ देशों ने इसे बैन ही कर रखा है और कुछ देशों में इसपर कुछ पाबंदी लगाई हुई है।
चीन और ईरान में पूरी तरह से बैन है मैसेजिंग एप
चीन में टेलीग्राम को लंबे समय से एंट्री नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार मैसेजिंग एप यहाँ 2015 से ही बैन है। इसका कारण देश की इंटरनेट सेंसरशिप बताई जा रही है। इसके अलावा 2018 से टेलीग्राम को ईरान में बैन किया हुआ है। यहाँ की सरकार इसे देश के लिए खतरा मानती है। हालांकि, इसके बाद भी बहुत से यूजर्स इसे VPN के साथ इस्तेमाल जरूर कर रहे हैं।
Thailand और अन्य देशों में भी बैन है Telegram
Telegram को Thailand में भी 2020 में ही बैन कर दिया गया है, इसके अलावा Cuba में भी इसपर 2021 से बैन है। यहाँ तक की पाकिस्तान में भी मैसेजिंग एप को बैन किया हुआ है। यहाँ साइबर सिक्युरिटी और मिसइनफार्मेशन कन्सर्न के चलते इसे बैन किया गया है।
कुछ देशों में अस्थायी तौर पर बैन है टेलीग्राम
कुछ देशों में इसे स्थायी तौर पर बैन किया गया है, और कुछ देशों में इसे बैन के बाद फिर से शुरू भी कर दिया गया है, जैसे Russia में इसे 2018 से 2020 तक बैन किया गया था। इसके अलावा ब्राजील में भी इस एप को 2022 में फेक न्यूज के चलते बैन कर दिया गया था। स्पेन जैसे देश में इसे कॉपीराइट के चलते 2023 में बैन किया गया था। इसके अलावा Azerbaijan में भी इसे अस्थायी तौर पर बैन किया हुआ है। इसके अलावा Bahrain, Indonesia के साथ साथ इसे कुछ अन्य जगहों पर भी बैन किया गया है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
