Digit.in

इंस्टाग्राम पर फोटोज डालने से पहले इन फोटो एडिटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने से होगा फ़ायदा

Highlights

कुछ ऐसे ऐप्स भी हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी तस्वीरों को और अच्छा बना सकते हैं.

इंस्टाग्राम पर फोटोज डालने से पहले इन फोटो एडिटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने से होगा फ़ायदा

आज कल फोटोज क्लिक करना और उनको सोशल मीडिया पर डालना काफी ट्रेंड में है. लोग अपनी फोटोज पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाना चाहते हैं. इसके लिए यूजर अपनी अच्छी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. हालाँकि कई बार फोटोज अच्छी नहीं आती है. किसी फोटो में लाइट की कमी होती है और किसी फोटो में कोई दूसरी कमी होती है. ऐसे में कुछ ऐसे ऐप्स भी हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी तस्वीरों को और अच्छा बना सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर आज मिल रहे हैं ये ऑफर्स

जैसे की सब जानते ही हैं कि इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया ऐप है. इस पर लोग अपनी तस्वीरें डालते हैं. अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते हैं तो हम आपको यहाँ कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिये आप अपनी तस्वीरों को और अच्छा बना सकते हैं.

Pixlr

यह ऐप एंड्राइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. यह एक फोटो एडिटिंग और फ़िल्टर ऐप है. इसके जरिये आप इंस्टाग्राम की तरह फ़िल्टर और इफेक्ट्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें बहुत तरह के फोटो एडिटिंग फीचर्स मौजूद हैं.

Snapseed

यह गूगल का फोटो एडिटिंग ऐप है. यह एंड्राइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. इसका इस्तेमाल करके भी यूजर अपनी तस्वीरों को बेहतर बना सकता है और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को और बढ़िया बना सकता हैं.

VSCO Cam

यह ऐप भी एंड्राइड और ios दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. यह भी इंस्टाग्राम की तरह ही एक तरह का सोशल नेटवर्किंग ऐप है. इसमें फोटो की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, क्लैरिटी, शार्पनेस आदि बढ़ाई जा सकती है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles