Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra: 3 Foldable Phones की टक्कर में कौन है बादशाह | Tech News

HIGHLIGHTS

Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में एक 3.6-इंच की AMOLED Outer Display मिल रही है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

Oppo Find N3 Flip को MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।

Oppo की ओर से अभी तक Oppo Find N3 Flip की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra: 3 Foldable Phones की टक्कर में कौन है बादशाह | Tech News

चीन में लॉन्च होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन को इस महीने ग्लोबल मार्किट में लॉन्च किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है। स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज भी कंपनी की आधिकारिक साइट पर देखा जा चुका है। ये नया Flip Phone कई Foldable Phones से टक्कर लेने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा एक प्रेस रिलीज के माध्यम से Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन के इंडियन स्पेक्स की भी जानकारी आ चुकी है। टिप्स्टर Stuffstings की ओर से अभी हाल ही में कहा गया था कि Oppo Find N3 Flip को 12 October, 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vivo V29 Series की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री, देखें टॉप क्लास 5 फीचर | Tech news


आज हम Oppo Find N3 Flip, Samsung Galaxy Z Flip 5 और Moto Razr 40 Ultra के बीच स्पेसिफिकेशन्स और फीचर के अलावा प्राइस की तुलना करने वाले हैं। यहाँ आप जान सकते है कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहने वाला है।

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra Design Details

Oppo Find N3 Flip

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन का डिजाइन इसी पीढ़ी के पिछले स्मार्टफोन से काफी मिलता जुलता है। इसके अलावा फोन में एक Alert Slider भी है। फोन में एक सर्कुलर कैमरा है, फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप है जो hasselblad branding के साथ नजर आता है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Latest Feature: मैसेजिंग ऐप से जल्द जुड़ेगा ये खास फीचर, देखें कैसे करता है काम | Tech News

Samsung Galaxy Z Flip 5 की चर्चा करें तो इस फोन में एक फ़ोल्डर शेप की कवर डिस्प्ले है, फोन में द कैमरा वाला सेटअप है। फोन को फोल्ड करने पर सैमसंग की ब्रांडिंग नजर आती है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम है। इसके अलावा इसमें IPX8 रेटिंग मिलती है।

Moto Razr 40 Ultra में एक एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। इसके अलावा इसका कैमरा सेन्सर Samsung Galaxy Z Flip 5 के जैसा ही है।

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra Display Details

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन में एक 6.8-इंच की Foldable AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर मिलता है। इसके अलावा इसमें एक 3.26-इंच की Outer AMOLED डिस्प्ले है, जो Gorilla Glass Victus के सपोर्ट के साथ आती है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की चर्चा करें तो इस फोन में एक 6.7-इंच की Foldable Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने वाली है, जो FHD+ रेजोल्यूशन से लैस है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। फोन में एक 3.4-इंच की Outer AMOLED डिस्प्ले है।

यह भी पढ़ें: Amazon Kickstarter Deals: अपकमिंग Sale से पहले Best Laptops पर ऑफर्स की झड़ी! फटाफट उठा लें फायदा | Tech News

Moto Razr 40 Ultra

इसके अलावा Moto Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में एक 6.9-इंच की Foldable AMOLED डिस्प्ले है, जो 10-bit कलर, HDR10+ और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 3.6-इंच की AMOLED Outer Display मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है।

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra Performance Details

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिलता है। इसी प्रोसेसर के साथ फोन को इंडिया में भी लॉन्च किया जाने वाला है। इतना ही नहीं, इस फोन में 12GB तक की रैम भी मिलती है। फोन में एक 4300mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन को FuntouchOS 13 के साथ Android 13 पर लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है, फोन में 8GB रैम है। इसके अलावा फोन में 3700mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, फोन में 15W की वायरलेस चार्जिंग भी है। इस फोन को भी एंड्रॉयड 13 पर पेश किया गया है।

Moto Razr 40 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, फोन में 8GB रैम और एक 3800mAh की बैटरी भी दी गई है। यह बैटरी 30W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें: BSNL VS Airtel: 35 दिनों की वैलिडीटी के साथ किसके पास है धमाल मचाने वाला प्लान, खुद ही देख लें | Tech News

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra Camera Feature

Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन में एक Hasselblad Camera मिलता है, फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस फोन में एक 50MP का OIS, एक 32MP का टेलीफोटो लेंस और एक 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन के फ्रन्ट पर एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।

Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में एक 12MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 10MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। इसके अलावा Moto Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में एक 12MP का OIS Primary Camera, एक 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।

Oppo Find N3 Flip VS Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Moto Razr 40 Ultra Price and Availability

Oppo की ओर से अभी तक Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि फोन की कीमत लगभग 80000 रुपये के आसपास होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Airtel और Vi के साथ Jio ने कर दिया खेला, Diwali के मौके पर लाया FREE OTT वाले धांसू प्लान, खुशी से झूम उठे ग्राहक | Tech News

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाईट से 99999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Moto Razr 40 Ultra की बात करें तो इस फोन को Amazon India पर 89999 रुपये में सेल किया जा रहा है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo