अगर आप एक मंथली रिचार्ज प्लान को बेहद ही कम कीमत में तलाश रहे हैं तो आप सही जगह पर आ पहुंचे हैं। अगर आप भी मेरी तरह मंथली प्लान्स इस्तेमाल करते हैं तो महीने के अंत में या प्लान खत्म होने से पहले ही एक ऐसे प्लान की तलाश करने लगते हैं जो एक Cheaper Mobile Recharge Plan हो, उसके अलावा इसमें लगभग एक महीने की वैलिडीटी मिलती हो, यह कॉलिंग और डेटा बेनेफिट भी ऑफर करता हो। ऐसी स्थिति में Airtel और BSNL का ये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है।
असल में BSNL और Airtel की ओर से 35 दिन की वैलिडीटी वाले प्लांस को ग्राहकों के लिए पेश किया जा रहा है। इस प्लान के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। हालांकि आप आपको भी इस प्लान के बारे में जानकारी मिल जाने वाली है। आइए जानते है कि आखिर 35 दिन की वैलिडीटी के साथ Airtel और BSNL कौन से प्लांस ऑफर करती है।
BSNL VS Airtel huge benefit plans
BSNL 35 Days Validity Plan with huge benefits
BSNL के पास मात्र 107 रुपये की कीमत में एक 35 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। यह BSNL का बेहद ही कम कीमत में आने वाला तगड़ा प्लान है। हालांकि अगर आप इस डेटा को खत्म कर लेते हैं तो Internet Speed घटकर 40Kbps रह जाने वाली है।
BSNL 35 Days Validity Plan
BSNL के इस प्लान के बेनेफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं, इस प्लान में ग्राहकों को 200 मिनट Free Voice Calling भी मिलती है। अब अगर आप BSNL इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने SIM को लंबे समय तक Activate रखने के लिए इस प्लान को खरीद सकते हैं।
Airtel 35 Days Validity Plan with huge benefits
Airtel 35 days validity plan
BSNL के जैसे ही Airtel के पास भी एक 35 दिन की वैलिडीटी के साथ आने वाला प्लान है। इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को Airtel की ओर से 35 दिन की वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी ऑफर किए जाते हैं। इतना ही नहीं, Airtel Recharge Plan के साथ 4GB डेटा भी मिलता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile