Xiaomi Mi Band 3 भारत में मात्र Rs 1,999 की कीमत में लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Band 3 भारत में मात्र Rs 1,999 की कीमत में लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन
HIGHLIGHTS

भारतीय बाजार में Xiaomi ने अपने तीसरी पीढ़ी के फिटनेस बैंड Xiaomi Mi Band 3 को लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने इसे Xiaomi Mi Band 3 को भारत में Rs 1,999 में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने काफी लम्बे अरसे के बाद लॉन्च किया है, क्योंकि इसके पहले यानी Mi Band 2 को कंपनी की ओर से लगभग 2 साल पहले लॉन्च किया गया था।

Xiaomi Mi Band 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह डिवाइस Xiaomi Mi Band 2 का ही एक अपग्रेड वर्जन है, जिसे भारतीय बाजार में मात्र Rs 1,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि Xiaomi MI Band 3 डिवाइस को कंपनी की ओर से काफी लम्बे समय के बाद पेश किया है, आपको बता दें कि Xiaomi की ओर से Mi Band 2 को लगभग 2 साल पहले लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस को कल से अमेज़न इंडिया और Mi.Com के माध्यम से कल 12 बजे होने वाली सेल में ले सकते हैं। इसके अलावा ऐसा भी सामने आया है कि Xiaomi ने कहा है कि आप इस बैंड को जल्द ही Xiaomi के साझेदारी स्टोर्स और मी स्टोर्स से ले पाएंगे। Xiaomi Mi Band 3 के साथ साथ कंपनी ने Mi Purifier 2S और नया Mi TV भी लॉन्च किया है। 

Xiaomi Mi Band 3 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

Xiaomi Mi Band 3 को Xiaomi Mi Band 2 जैसे डिजाईन के साथ ही उतारा गया है, हालाँकि इसमें कंपनी की ओर से 2.5D का कर्व ग्लास जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 0.78-इंच की एक OLED स्क्रीन दी गई है, जो डिवाइस को और अधिक अपीलिंग बना देती है। Xiaomi Mi Band 3 की डिस्प्ले के रेजोल्यूशन की बात करें तो यह लगभग 128X80 पिक्सल की है। इसके अलावा आप इसे ब्लैक और वाइट में खरीद सकते हैं। इस फिटनेस बैंड में आपको Xiaomi Mi Band 2 से कुछ बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा बैंड अब 3 तीन दिन तक की मौसम की जानकारी आपको देता है, यह फीचर Mi Band 2 में नहीं था।

इसके अलावा Mi Band 3 में आपको एक 110mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो कंपनी की ओर से 20 दिन की बैटरी बैकअप का वादा करती है। इसके अलावा आप इसमें ट्रैकिंग फीचर को ऑफ भी कर सकते है। यह हार्ट रेट जैसे ही एक अलग फीचर है। इसके अलावा इसके अन्य फीचर्स में आपको स्लीप मोनिटरिंग, स्टेप काउंट ट्रैकर, साइकिलिंग, स्विमिंग और वाकिंग आदि की सुविधा मिल रही है। 

Xiaomi Mi Band 3 कीमत और उपलब्धता 

Xiaomi Mi Band 3 को भारत में Rs 1,999 की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है, यह कीमत Xiaomi MI Band 2 की भी थी। Xiaomi Mi Band 3 को अमेज़न इंडिया के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया जाने वाला है। इस डिवाइस की पहली सेल 28 सितम्बर, दोपहर 12 बजे होने वाली है। इसके अलावा आप मी बैंड 3 को मी.कॉम के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo