भारतीय AI कंपनी Sarvam AI ने अपने Sarvam Content Studio को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने 28 अगस्त को X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। Content Studio को खास तौर पर अलग-अलग भाषाओं में वॉइस और वीडियो कंटेंट बनाने, एडिट करने और ट्रांसफॉर्म करने के लिए तैयार किया गया है। आइए इसके बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
SurveyToday, we’re making Sarvam Content Studio available to everyone.
— Sarvam (@SarvamAI) August 28, 2026
Content Studio brings everything you need to create, edit and transform voice and video content across languages into one workspace. You can turn a script into natural speech, clone a voice from a short recording,… pic.twitter.com/rd7n4eVcab
नेचुरल आवाज में बदल सकेंगे स्क्रिप्ट
Sarvam Content Studio की मदद से यूजर किसी लिखी हुई स्क्रिप्ट को नेचुरल-साउंडिंग स्पीच में बदल सकते हैं। इसके अलावा किसी छोटी ऑडियो रिकॉर्डिंग से वॉइस क्लोन तैयार करने का विकल्प भी दिया गया है। यानी अपनी आवाज का इस्तेमाल करके नए कंटेंट के लिए स्पीच तैयार की जा सकती है।
एक वीडियो को कई भाषाओं में कर सकेंगे डब
Content Studio का एक अहम फीचर वीडियो डबिंग है। इसके जरिए किसी वीडियो को अलग-अलग भाषाओं में डब किया जा सकता है और कंपनी के मुताबिक डबिंग के दौरान ओरिजनल स्पीकर की आवाज, टोन और बोलने की रिदम को बनाए रखने पर फोकस किया गया है। Sarvam के अनुसार यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भारतीय भाषाओं के लिए बनाया गया है।
जनरेट होने के बाद भी मिलेगा पूरा कंट्रोल
Sarvam ने इसे सिर्फ कंटेंट जनरेशन तक ही सीमित नहीं रखा है। यूजर जनरेट किए गए कंटेंट की हर लाइन को रिव्यू, सबटाइटल तैयार और जरूरी बदलाव कर सकते हैं। अलग-अलग वर्जन में कंटेंट को एक जैसा बनाए रखने के लिए भी कंट्रोल दिया गया है।
कंपनी का कहना है कि Content Studio को टीमों के लिए इस तरह तैयार किया गया है, जिससे वे अपने कंटेंट को ज्यादा आसानी से अलग-अलग ऑडियंस, भाषाओं और फॉर्मेट में पहुंचा सकें। Sarvam Content Studio के जरिए क्रिएटर्स, एजुकेटर्स, मार्केटर्स और डेवलपर्स बिना कोड लिखे ऑडियो और वीडियो कंटेंट तैयार और लोकलाइज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या भारत को Starlink की जरूरत है? जानिए किसके लिए बनेगा बड़ा सहारा और किसके लिए ‘वेस्ट ऑफ मनी’
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
