एप्पल वॉच स्पोर्ट (38mm) अब Rs. 25,900 में मिलेगा. पहले इसकी कीमत Rs. 30,900 थी. ध्यान रहे कि एप्पल वॉच के अन्य मॉडल की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है.
मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी एप्पल ने भारत में अपनी स्मार्टवॉच जिसे एप्पल वॉच के नाम से जाना जाता है कि कीमत में में कटौती की है. कंपनी ने एप्पल वॉच को Rs. 5,000 सस्ता किया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
बता दें कि, सबसे सस्ता वेरिएंट एप्पल वॉच स्पोर्ट (38mm) अब Rs. 25,900 में मिलेगा. पहले इसकी कीमत Rs. 30,900 थी. ध्यान रहे कि एप्पल वॉच के अन्य मॉडल की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है.
जानकारी दे दें कि, अभी हाल ही में एप्पल ने एक इवेंट का आयोजन किया था जिसमें एप्पल ने अपने नए स्मार्टफ़ोन आईफ़ोन SE और 9.7-इंच डिस्प्ले वाले आईपैड प्रो को पेश किया था. इस मीडिया कॉन्फ्रेंस में एप्पल ने जानकारी दी थी कि अब एप्पल वाच पहले की तुलना में सस्ते होंगे. साथ ही इस दौरान कंपनी ने एप्पल वॉच के स्पोर्ट्स मॉडल पर 50 डॉलर की कटौती का ऐलान किया था.
एप्पल वॉच गोल्ड, रोज गोल्ड, स्पेस ग्रे, सिल्वर एल्युमिनियम, स्पेस ब्लैक स्टेनलैस स्टील और 18 कैरेट रोज गोल्ड और येलो गोल्ड में उपलब्ध होगी. उपभोक्ता इसे एप्पल के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
भारत में उपलब्ध एप्पल वॉच में वॉचओएस 2 प्री-लोडेड होगा. वहीं वॉच एप स्टोर पर फिलहाल 1,300 एप्स उपलब्ध हैं. IOS ऑपरेटिंग पर आधारित इस एप्पल वॉच को किसी भी आईफोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है.
गौरतलब हो कि, एप्पल वॉच को सबसे पहले अप्रैल महीने में अमेरिका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था. इसके बाद से इसे धीरे-धीरे अन्य देशों में पेश किया जा रहा है.