Vivo ला रहा 10000mAh बैटरी वाला धांसू फोन! 6 अक्टूबर को होगी एंट्री, कीमत 40 हजार के आसपास

HIGHLIGHTS

Vivo इंडिया में 6 अक्टूबर को अपने Vivo V80 को लॉन्च करेगा।

इस फोन के साथ Vivo S2 FE को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo के इस फोन में 10000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

Vivo ला रहा 10000mAh बैटरी वाला धांसू फोन! 6 अक्टूबर को होगी एंट्री, कीमत 40 हजार के आसपास

जहां सितंबर महीने में बहुत से फोन्स की लॉन्चिंग हुई है, वहाँ आने वाले महीने यानि अक्टूबर में भी बहुत से फोन्स की एंट्री बाजार में होने वाली है। जानकारी मिल रही है कि Vivo की ओर से भी एक नए फोन Vivo V80 को बाजार में 6 अक्टूबर को एंट्री मिलने वाली है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कंपनी की ओर से की जा चुकी है। अब एक हालिया रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसी फोन के साथ कंपनी इस लॉन्च ईवेंट में ही अपने एक नए फोन को भी लॉन्च कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि वीवो अपनी S2 सीरीज के दूसरे मॉडल के रूप में Vivo S2 FE को भी इंडिया के बाजार में इसी दिन उतारने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर काफी कुछ सामने आया है। आइए जानते है कि इस फोन की कीमत और स्पेक्स कैसे होने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत और अन्य डिटेल्स


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आई डिटेल्स के अनुसार, Vivo S2 FE को इंडिया के बाजार में में ब्लैक और ग्रीन जैसे कलर में उतारा जाने वाला है। फोन के डिजाइन को लेकर भी इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। ऐसा सामने आ रहा है कि फोन के बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा, इसमें एक डुअल कैमरा सेटअप को जगह दी जाने वाली है। इसके अलावा LED Flash को भी इसी मॉड्यूल में रखा जाने वाला है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक सेंटर पंच-होल कटआउट और फ्लैट एजेस देखने को मिलेंगे। प्राइस को देखा जाए तो ऐसा हो सकता है कि फोन को कंपनी 40,000 रुपये के आसपास के बजट में लॉन्च करे। आइए अब फोन के फीचर और स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

1.5K AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300e प्रोसेसर

लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो इस फोन में यानि Vivo S2 FE में 6.83-इंच का बड़ा 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होने वाला है, जो 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट से लैस होगा। प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm आर्किटेक्चर पर निर्मित ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर होगा। इसके साथ LPDDR4x रैम और फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का तालमेल देखने को मिल सकता है।

50MP का Sony IMX852 कैमरा और IP69 एक्सट्रीम प्रोटेक्शन

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें मेन लेंस 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ पोर्ट्रेट या डेप्थ शॉट्स के लिए 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी फोन में देखने को मिलने वाले हैं। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन को प्रीमियम सुरक्षा देते हुए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया जा सकता है।

10000mAh की जम्बो बैटरी और 44W की फास्ट चार्जिंग

इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी बताई जा रही है। लीक्स का दावा है कि Vivo S2 FE में 10000mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी जा सकती है, जो आसानी से तीन से चार दिनों का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसे चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा सिक्योरिटी और बायोमेट्रिक्स के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा USB Type-C पोर्ट भी मिलने वाला है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर इसके नाम का टीजर सामने नहीं रखा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 6 अक्टूबर को Vivo V80 के साथ इस नए Vivo Phone को कंपनी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा है 8000mAh की जंबो बैटरी वाला दमदार 5G फोन, 29 सितंबर को भारत में होगी धमाकेदार एंट्री

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile