OTT पर इस हफ्ते मचेगा हुड़दंग! 7 नई फिल्में और सीरीज Netflix, Prime Video और अन्य पर देंगी दस्तक

HIGHLIGHTS

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है।

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर कई शानदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होंगी।

एक्शन, सस्पेंस थ्रिलर से लेकर इमोश्नल ड्रामा भी शामिल।

OTT पर इस हफ्ते मचेगा हुड़दंग! 7 नई फिल्में और सीरीज Netflix, Prime Video और अन्य पर देंगी दस्तक

OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर एक दो नहीं बल्कि 7 से ज्यादा सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, और सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। हिंदी और साउथ मूवी से लेकर कोरियन ड्रामा तक, आइए जानते हैं क्या ख़ास है इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lust Stories 3 (Netflix)

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में रिश्तों की वासना और धोखे के क्लाइमेक्स को चार अलग कहानियों से दिखाया गया है, जहां पहली कहानी में राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा बोरिंग शादी से बचने के लिए अपने पतियों (विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी) की अदला-बदली का रिस्की फैसला लेती हैं। वहीं दूसरी कहानी में एक डिलीवरी बॉय और नेल आर्टिस्ट की शारीरिक उत्सुकता भाइयों के बीच एक बड़े धोखे और सस्पेंस का रूप ले लेती है। तीसरी कहानी में तलाक की कगार पर खड़े अली फजल और राधिका मदान के जटिल रिश्ते में थेरेपी और फिजिकल इंटीमेसी ही एकमात्र जरिया बनती है, और आखिरी कहानी में अपने शौहर सिद्धार्थ से परेशान अदिति राव हैदरी अपनी रंगीन कल्पनाओं में खोकर खुद एक सेक्स नॉवेल लेखिका ‘चुलबुली बेगम’ बन जाती हैं।

Irumudi (Netflix)

Irumudi एक शराब की लत से जूझ रहे पिता त्रिनाथ (रवि तेजा) और उसकी बेटी मणिकांता के गहरे रिश्ते की एक इमोशनल एक्शन-ड्रामा कहानी है। गांव के ढेरों दुश्मनों और अपनी हिंसक अतीत से घिरे होने के बावजूद त्रिनाथ अपनी बेटी की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करता है। जब त्योहार का सीजन करीब आता है, तो अपनी बेटी की जिद और गुजारिश पर वह शराब छोड़ देता है और भगवान अयप्पा की 41 दिनों की कठिन दीक्षा (व्रत) लेने का फैसला करता है। शिवा निर्वाणा द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे त्रिनाथ का यह आध्यात्मिक सफर उसके अतीत के दुश्मनों को फिर से सामने ले आता है और वह अपनी बेटी की रक्षा के लिए अंत तक लड़ता है।

Modha Rathri (Netflix)

Modha Rathri राजा करुप्पासामी द्वारा निर्देशित एक मजेदार रूरल कॉमेडी-ड्रामा है जो पूरी तरह से एक अनोखी शादी की रात पर आधारित है। कहानी मरूधु (ऋषिकांत) और मुथुसेल्वी (अनीशमा अनिलकुमार) की है, जिनकी जबरन अरेंज मैरिज करा दी जाती है जिसे दोनों ही नहीं चाहते थे। शादी की पहली रात को मुथुसेल्वी कबूल करती है कि वह किसी और से प्यार करती है, जिसके बाद दोनों रात के अंधेरे में चुपचाप गांव से भागने का प्लान बनाते हैं ताकि मुथु अपने प्रेमी से मिल सके। लेकिन प्रेमी के ऐन वक्त पर मुकर जाने से पूरा मामला बिगड़ जाता है, और दूसरी तरफ उनके गायब होने से दोनों परिवारों में आधी रात को भारी हंगामा और सस्पेंस शुरू हो जाता है। अंत में, गांव के इस ड्रामे और अराजकता के बीच एक-दूसरे को समझते हुए यह कपल असल में एक-दूसरे के करीब आ जाता है।

Waiting Hai (Amazon Prime Vedio)

यह सीरीज़ भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के एक विशाल स्कैम पर आधारित है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित इस कहानी में नव-नियुक्त आरपीएफ जवान सुगम मिश्रा (दिव्येंदु शर्मा) और एक शातिर कोडिंग एक्सपर्ट अफरोज हम्जा (भुवन अरोड़ा) आमने-सामने हैं। हम्जा एक ऐसा सॉफ्टवेयर हैक कर लेता है जिससे चुटकियों में कंफर्म तत्काल टिकट मिल जाते हैं, जिसे उसके मामा एक बड़े ब्लैक-मार्केट रैकेट में बदल देते हैं। कहानी इन दोनों के बीच चूहे-बिल्ली के खेल को दिखाती है, जहां सुगम इस पूरे रैकेट को खत्म करने और आम यात्रियों की अंतहीन वेटिंग लिस्ट का सच सामने लाने के लिए अपनी जान लगा देता है।

Stranger Things Tales from ’85: Season 2 (Netflix)

इस सीरीज़ में हॉकिन्स इन्वेस्टिगेटर्स क्लब एक नए भूतिया खतरे का सामना करता है। पहले सीजन में होर्डे क्वीन को हराने के बाद, इस सीजन की कहानी 1985 की सर्दियों में वैलेंटाइन डे के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां शहर की छोड़ी हुई चांदी की खदानों (silver mines) से एक अजीब रहस्यमयी ताकत और डरावने साये बाहर आने लगते हैं। डस्टिन, इलेवन, माइक, विल, लुकास, मैक्स और उनकी नई दोस्त निक्की मिलकर इस नए पैरानॉर्मल खतरे की जांच शुरू करते हैं ताकि अपसाइड डाउन का कोई नया गेट न खुल सके। इस 8-एपिसोड के सीजन में बच्चों की प्यारी सी नोकझोंक, हल्की-फुल्की लव स्टोरीज़ और हॉकिन्स के जंगलों में छिपे एक बड़े सस्पेंस को दिखाया गया है, जो मुख्य लाइव-एक्शन सीरीज के सीजन 2 और 3 के बीच के खाली समय की कहानी को भरता है।

The Scandal (Netflix)

इस कोरियन ड्रामा की कहानी जोसियन राजवंश के दौर में वासना, साज़िश और धोखे के खेल को दिखाती है। मशहूर फिल्म अंटोल स्कैंडल और फ्रेंच नॉवेल डेंजरस लियाज़ोंस पर आधारित इस 8-एपिसोड की सीरीज में मुख्य भूमिकाएं सोन ये-जिन (लेडी चो), जी चांग-वूक (चो वॉन) और नाना (अह्न हुई-यॉन) ने निभाई हैं। कहानी में समाज के कड़े नियमों से परेशान लेडी चो अपने अय्याश कज़िन चो वॉन को एक पवित्र और वफादार विधवा हुई-यॉन को अपने जाल में फंसाने की एक खतरनाक चुनौती देती है। चो वॉन इस खेल को एक आम जीत समझकर शुरू करता है, लेकिन धीरे-धीरे खेल और असली भावनाओं के बीच की लकीर मिटने लगती है और तीनों किरदार एक ऐसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच जाते हैं जहां से उनका बच निकलना नामुमकिन हो जाता है।

A Love Other Than Yours (Amazon Prime Vedio)

साउथ कोरियन मेलोड्रामा सीरीज ‘ए लव अदर दैन योर्स 10 साल पुराने एक मैच्योर रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और बिखराव की एक बेहद इमोशनल कहानी है। इसमें बचपन के दोस्त से प्रेमी बने नामगुंग हो (सियो कांग-जून) और फिल्म डायरेक्टर ली मी-डो (अह्न यून-जिन) शादी के मोड़ पर खड़े हैं, जहां उनका पुराना प्यार अब सिर्फ एक फीकी पड़ चुकी आदत और भरोसे जैसा लगने लगा है। मी-डो के करियर के बुरे दौर में एक नए कॉन्फिडेंट वकील (ली जू-आह्र) की एंट्री और नामगुंग हो की जिंदगी में उसकी एक पुरानी जूनिया (जो अराम) के आने से दोनों के रिश्ते की दरारें और गहरी हो जाती हैं। दोनों एक अजीब समझौते और ईर्ष्या के जाल में फंस जाते हैं, जिससे उन्हें इस मुश्किल सवाल का सामना करना पड़ता है कि क्या उन्हें शादी कर लेनी चाहिए या एक-दूसरे को छोड़कर किसी और का दामन थाम लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: दिल टूटा आशिक और टॉयलेट की दीवारों पर निकली भड़ास, यूट्यूब पर रिलीज़ होगी ये अनोखी फिल्म, जीते कई इंटरनेशनल अवॉर्ड


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile