दिल टूटा आशिक और टॉयलेट की दीवारों पर निकली भड़ास, यूट्यूब पर रिलीज़ होगी ये अनोखी फिल्म, जीते कई इंटरनेशनल अवॉर्ड
'भेड़ बकरी भूत' 24 सितंबर को YouTube पर होगी रिलीज।
अनुराग कश्यप के YouTube चैनल पर देख सकेंगे शॉर्ट फिल्म।
कहानी की शुरुआत सार्वजनिक शौचालय में लिखे एक पत्र से होती है।
अगर आपको शॉर्ट फिल्में देखने में दिलचस्पी है, तो अब आ चुकी है आपके लिए ओटीटी पर एक दमदार फिल्म। ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का नाम ‘भेड़ बकरी भूत’ है। इस मूवी के राइटर और निर्देशक शिवम शंकर हैं। 2024 में बानी इस शॉर्ट फिल्म ने दुनिया के कई देशों में नाम कमाया है, हर फिल्म फेस्टिवल में यह शॉर्ट फिल्म ज़रूर से ज़रूर याद की जाती है, इतना ही नहीं बल्कि इस मूवी ने कई खिताब भी हासिल किए हैं। लेकिन भारतीय दशक अब तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं। अनुराग कश्यप ने 24 सितंबर को इस मूवी को यूट्यूब पर रिलीज़ करने का ऐलान किया है। इस फिल्म का प्लाट ट्विस्ट बड़ा ही मजेदार है। जब एक बैंड वाला बहुत ही गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका के प्रति सार्वजनिक शौचलाय में कुछ बहुत ही अपमानजनक बातें लिख देता है, इसके बाद ही इस कहानी की असली शुरुआत और प्लॉट ट्विस्ट नज़र आने लगता है।
Surveyफिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म के प्रेज़ेंटर अभिषेक चौबे और नवदीप सिंह हैं, वहीं शिवम शंकर और रंजन सिंह की जुगलबंदी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में फिल्म में वंदना जोशी, प्रसन्ना बिष्ट, अपेक्षा अय्यर, नसीम मुगल और ऋषि सोलंकी जैसे अन्य कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं।
बेस्ट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया
इस फिल्म को स्विट्ज़रलैंड के मेजर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल कुर्जफिल्मटेज विंटरथुर, IFFSA टोरंटो, तिराना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोमा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में दर्शाया जा चुका है। वहीं इस शॉर्ट फिल्म ने टोक्यो इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में ‘बेस्ट एडिटिंग’, IFFSA टोरंटो में ‘बेस्ट शॉर्ट फिल्म’ और येलोस्टोन में ‘बेस्ट इंडियन शॉर्ट फिल्म’ का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ओटीटी पर कब और कहां देखें?
अनुराग कश्यप 24 सितंबर को अपने ही यूट्यूब चैनल ‘ओह शॉर्ट फ़्लिप्स’ पर भेड़ बकरी भूत रिलीज़ करेंगे। अनुराग कश्यप का यह यूट्यूब चैनल शॉर्ट फिल्म्स को ही डेडिकेटेड है।

क्या है कहानी?
इस शॉर्ट फिल्म किया शुरुआत एक सार्वजानिक शौचालय से होती है, जिसने कहानी में एक खुले मंच का काम किया है। यूँ तो फिल्म में बस एक दिल टूटा आशिक़, जिसकी प्रेमिका उससे दग़ाबाज़ी कर लेती है, अपने अंदर की भड़ास निकालने के लिए अपने मन की सारी बातें एक सार्वजिक शौचालय में लिख देता है, लेकिन कहानी बस यही नहीं रुकती। शौचालय में लिखे उस पत्र जैसे लेख को देखकर अन्य अजनबियों को भी आक्रोश आ जाता है और वो भी अपने दिल की सारी भड़ास उस शौचालय की दीवारों में गढ़ देते हैं।
इसके बाद सभी एकाएक किसी दूसरे पर अपना दोष मढ़ने लगते हैं और उस शौचालय की दीवारें उन्ही तानो-बानो से भर जाती हैं। इस जर्जर हालत वाले टॉयलेट की हालत आगे इतनी खराब हो जाती है की आखिर सरकार को भी इसमें दखल देनी ही पड़ती है। इसके बाद जो होता है, वो जानने का मज़ा तो आपको यह शार्ट फिल्म देखने के बाद ही आएगा।
जितनी मज़ेदार, उतना ही सिरदर्द
नवदीप सिंह को ‘BBB’ के बारे में सबसे ख़ास बात शिवम के कहानी कहने का मॉडर्न अंदाज़ लगता है। यह फिल्म जितनी मज़ेदार है, उतना ही परेशान भी करती है। इस फिल्म को बहुत ही सूझ बूझ से निर्देशित किया गया है, इसी वजह से आज के समय में यह फिल्म काबिल-ए-तारीफ है।

निर्देशक का कहना
शिवम शंकर का कहना है की उन्हें यह फिल्म बिना किसी फ़िल्टर के भारत में दिखानी है। फिल्म में समाज में रोजमर्रा की राजनीती को बेबाक और खुले नजरिए से दिखाया गया है। शिवम शंकर ने अपने क्रू का आभार व्यक्त करते हुए अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के हर उस आर्टिस्ट का शुक्रिया किया, जिन्होंने उनकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: सच्ची कहानी पर बनी है 8 एपिसोड वाली ये दमदार सीरीज, IMDb पर मिली 8.8 रेटिंग, धड़ल्ले से उड़ा ले गई 43 अवॉर्ड्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
