Xiaomi आज पेश कर सकता है नया स्मार्ट TV

Xiaomi आज पेश कर सकता है नया स्मार्ट TV
HIGHLIGHTS

कंपनी की ओर से अभी किसी प्रोडक्ट्स के बारे में खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नए स्मार्ट TV की घोषणा की जा सकती है।

Xiaomi को Mi TV 4 और Mi TV 4A लॉन्च किए हुए तीन महीने हो चुके हैं और अब कंपनी ने आज आयोजित होने वाले एक इवेंट की घोषणा की है जो TV से सम्बंधित होगा। Xiaomi का यह इवेंट शाओमी TV स्ट्रेटेजी कांफ्रेंस की तरह आयोजित किया जाना है, रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इवेंट के दौरान कुछ नए प्रोडक्ट्स की घोषणा कर सकती है। कंपनी के Weibo पोस्ट से खुलासा नहीं हुआ है कि कंपनी किन प्रोडक्ट्स को पेश करने वाली है, लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नए स्मार्ट TV की घोषणा की जा सकती है।

शाओमी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप Mi TV 4 सीरीज़ के Mi TV 4 और सस्ते Mi TV 4A को ही पेश किया है, चीन में कंपनी के Mi TV 4C और Mi TV 4S मॉडल भी मौजूद हैं। 

Mi TV 4 स्पेसिफिकेशन

Mi TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है,जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री है, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिये ऑफर की जाएगी। 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

Mi TV 4A स्पेसिफिकेशन

Mi LED Smart TV 4A की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo